विज्ञापन
 
 
 
 
पानीपत
 
 
 
<< Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 Next >>
 

  • April 6, 04:32
     
    पानीपत .सोनीपत. भले ही अभी तक स्कूली स्तर पर बायोमैट्रिक्स मशीनों ने पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू नहीं किया हो, लेकिन बावजूद इसके अब राजकीय कालेज के प्राध्यापक भी समय पर कालेज पहुंचते हुए नजर आएंगे। देरी से आने पर अब उनका बहाना नहीं चलेगा। अब तो कालेज समय पर पहुंचे, वरना अगर वेतन कटा तो उसकी जिम्मेदारी प्राध्यापक की खुद की होगी। क्योंकि स्कूलों की तर्ज पर कालेजों में भी...
     

  • April 6, 02:40
     
    पानीपत.छछरौली (यमुनानगर) . महर्षि दयानंद विद्या मंदिर लेदी स्कूल की वैन लोडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक छात्र 6 वर्षीय अमन की वैन के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि 1९ छात्र घायल हो गए। उनमें से एक छात्र अक्षित की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्र के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए दिए जाएंगे। स्कूल की छुट्टी के बाद चालक टाटा ऐस में बच्चों को छोड़ने के लिए निकला था।...
     

  • April 5, 05:43
     
    पानीपत .शिक्षण संस्थान एपिट एसडी इंडिया में बुधवार को डेक्सट्रिक्स नामक तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। मशहूर पंजाबी गायक मीका सिंह ने अपनी प्रस्तुति से रंग बिखेरे। विभिन्न राज्यों के स्कूल, कालेजों के करीब 2500 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विजेताओं को 25 हजार के पुरस्कार वितरित किए गए।  शिक्षण संस्थान एपिट एसडी इंडिया में...
     

  • April 5, 05:07
     
    पानीपत.राई . खेवड़ा गांव के पास एक बेकाबू ट्रक डीपीएस स्कूल की बस में घुस गया। दुर्घटना में बस में सवार कई छात्रों को चोटें लगी हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खेवड़ा गांव स्थित डीपीएस स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वितरित दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने एक अन्य वाहन को भी चपेट...
     

  • April 5, 07:08
     
    पानीपत.वैसरी गांव में बुधवार को एक महिला ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले महिला ने अपनी बहू, उसकी भाभी व दो अन्य लोगों पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  वैसरी निवासी दलबीर (मृतका के देवर) ने बताया कि उसके भतीजे सोनू पुत्र रोशन लाल की शादी पांच साल पहले निंबरी निवासी पिंकी के साध हुई थी। शादी के...
     

  • April 5, 05:03
     
    पानीपत. काम और तनाव का बोझ पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ रहा है। पिछले एक साल में जिले के छह पुलिसकर्मी वीआरएस ले चुके हैं। इसमें एक हवलदार व पांच एएसआई शामिल हैं। यह सिलसिला जारी है। यह कहना है कि हरियाणा पुलिस एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष वेदपाल सिंधू का। बुधवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि गत छह साल में पानीपत पुलिस के 25 जवान समय से पहले सेवानिवृति (वीआरएस) ले...
     

  • April 5, 05:02
     
    पानीपत . केंद्र सरकार भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए टीम अन्ना द्वारा चलाए गए जन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में प्रतिदिन कोई न कोई घोटाला सामने आ रहा है जिसे जनता देख रही है, लेकिन सरकार इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। ये बात बुधवार को अन्ना हजारे संघर्ष समिति के अध्यक्ष मास्टर हुकम सिंह कादियान किसान भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने कहा...
     

  • April 5, 01:58
     
    पानीपत.सोनीपत. पश्चिमी यमुना लिंक नहर में रोहट गांव के पास मंगलवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार एक महिला मंजू व उसका पति संजीव नहर में बह गए। पति तो किसी तरह सुरक्षित बच निकला, लेकिन महिला पानी के बहाव के साथ बह गई। महिला का शव गढ़ी बिंधरौली के पास से बरामद हुआ है। दिल्ली के सिंधू गांव निवासी संजीव अपनी ससुराल कासंडा गांव में आया हुआ था। वह पत्नी के साथ...
     

  • April 4, 05:11
     
    पानीपत. चार युवकों ने कुराना गांव की एक किशोरी का अपहरण करके उसके साथ हरिद्वार में पांच दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का मंगलवार को सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने केस की छानबीन शुरू कर दी है। कुराना गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके घर के पास अलुपुर निवासी मनीष की मोबाइल की दुकान है। 25 मार्च की रात को वह घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकली थी। तभी...
     

  • April 4, 05:10
     
    पानीपत. यमुनानगर . एक पखवाड़े से मंडी में सब्जियों के दाम में अप्रत्याशित तेजी से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सबसे अधिक तेजी टमाटर के दाम में आई है। जिस वजह सब्जी का स्वाद भी बिगड़ रहा है। इसके अलावा घी और तेल के दाम भी बढ़ने से तड़का लगाना और भी महंगा हो जाएगा। एक पखवाड़े में दोगुनी हुई कीमतें: सिर्फ टमाटर ही नहीं, बल्कि हर सब्जी की कीमत एक पखवाड़े में बढ़ाकर दोगुनी हो गई है। 8 से 12...
     

  • April 4, 05:08
     
    पानीपत. सोनीपत . अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल की अदालत ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पर आरोप साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर 12 हजार का जुर्माना लगाया है। मूलरूप से कासंडी गांव निवासी रामफल ने 26 अक्टूबर 2008 को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह फिलहाल बुटाना गांव में रहता था। उसका भतीजा फूलकंवार स्कूल में घूमने के लिए गया हुआ था। इसी बीच...
     

  • April 4, 03:09
     
    पानीपत.यमुनानगर . तीन महिलाओं ने लिफ्ट लेकर आदर्श कालोनी निवासी एक व्यक्ति को लूट लिया। महिलाओं के जाने के बाद पीड़ित को वारदात के बारे में पता चला। कार मालिक शुगर मिल से लौट रहा था। पुलिस ने तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कैंप निवासी सुरेश कुमार शुगर मिल में नौकरी करता है। जैसी ही वह मिल से बाहर निकला। कुछ ही दूरी पर तीन महिलाओं ने उसको...
     

  • April 3, 07:23
     
    पानीपत. कवी गांव में सोमवार अलसुबह घरेलू विवाद के चलते मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनको सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना करीब 4.30 बजे की है। कवी निवासी कृष्ण की पत्नी सुनीता (35) ने बताया कि उसके ससुर धर्मबीर ने कई साल पहले उनको अलग कर दिया था। वह व उसका पति दिहाड़ी करके गुजर बसर कर रहे हैं। उसने अपने नाम से घर में बिजली का मीटर लगाया था। आरोप है कि उसके ससुर...
     

  • April 3, 07:20
     
    पानीपत. सावधान, आपकी जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। दिन में तेज धूप और शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव आ रहा है। सरकारी और निजी डाक्टरों के पास वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अनिल मलिक के अनुसार मौसम में बदलाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग जल्दी बीमार...
     

  • April 3, 07:18
     
    पानीपत. ठगों ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर विराट नगर हरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह से 2.25 लाख रुपए ठग लिए। हरभजन सिंह ने सोमवार को एसपी पंकज नैन को शिकायत देकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि देहरादून निवासी विजय, रंजना पत्नी विजय, एजेंट अहमद पुत्र हाजी हसनुद्दीन निवासी देहरादून उतरांचल उनके दूर के रिश्तेदार हैं। दिसंबर 2009 में विजय, रंजना और अहमद ने उसके लड़के...
     
<< Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 Next >>
 
 
 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन