पानीपत.उचाना . पुलिस ने काब्रच्छा गांव में विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही व्यक्ति रामदिया को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की रात उसका परिवार मंडी में मजदूरी के काम से गए थे। अकेला पाकर गांव का रामदिया घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब उसका पति मौके पर पहुंचा, तो वह उसे धक्का मारकर भाग निकला।
थाना प्रभारी कुलवंत बिश्नोई...
यमुनानगर . पुलिस कर्मी उसके पति को लेकर गया था, मगर अब उसका कुछ पता नहीं। यह शिकायत लेकर आनंद कालोनी निवासी नूरजहां लघु सचिवालय में लेकर पहुंची। महिला ने एसपी मितेश जैन को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दी शिकायत में नूरजहां ने बताया कि मंगलवार शाम सिटी थाना यमुनानगर का पुलिस कर्मचारी उसके पति तहसीन को अपने साथ ले गया। पूछने पर कर्मचारी ने कहा कि एक साल पहले उन...
पानीपत. सोनीपत . प्यार न कोई सरहद देखता है और न ही किसी भाषा का मोहताज होता है। आंखों से निकलने वाली बातें दिल में वह असर डालती है कि चंद दिनों की बोलचाल दोस्ती में, दोस्ती प्यार में और प्यार कभी न टूटने वाले अटूट बंधन में एक होकर रह जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है सोनीपत के इंजीनियर तरुण कंसल एवं चीन की इला के साथ।
वह चीन के शहर शंघाई शहर में वर्ष 2008 में गया तो था नौकरी करने, लेकिन उसे वहां...
पानीपत.यमुनानगर . नगर निगम की टीम गुरु नानक पुरा कालोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिराने पहुंची। निगम कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा हो गया। अधिकारियों और बिल्डिंग मालिक के बीच बहस भी हुई। हंगामा बढ़ता देख निगम अधिकारियों की टीम बिल्डिंग मालिक को कागजात पूरे करने के लिए सात दिन का समय देकर लौट गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
मंगलवार सुबह नगर निगम टीम दो...
पानीपत.सोनीपत. हाइटेक हो रहे रेलवे विभाग में अब रेलवे से जुड़ी अच्छी व बुरी जानकारियां भी हाइटेक अंदाज में हासिल करने की तैयारी कर रहा है। इसी संदर्भ में फेसबुक फ्रेंड्स बनाने की योजना है। ये फ्रेंड्स न केवल विभाग द्वारा स्टेशनों को चकाचक बनाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में अपना योगदान देंगे, बल्कि ट्रेन के अंदर या फिर स्टेशन परिसर में हो रही किसी भी तरह की घटना की जानकारी आला...
पानीपत. अक्षय तृतीया के अवसर पर एक दुकान से गहने खरीद कर पहनती एक महिला। पर्व को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। फोटो- हैप्पी बुद्धिराजा।
पानीपत. यमुनानगर. बाइक व कार खरीदने की चाहत में आईटी व बीएसई के दो स्टूडेंट्स ने अपहरण और हत्या की ऐसी साजिश रची कि पुलिस दो माह तक हवा में हाथ-पांव मारती रही। दोनों अक्सर अपराध जगत पर आधारित एक टीवी सीरियल देखा करते थे और 14 साल के विकास का अपहरण व हत्या करते समय उन्होंने वह तमाम सावधानियां बरती जिसके कारण सीरियल में अपराधी धरे जाते थे। इसके बावजूद आखिरकार दोनों पुलिस के हत्थे चढ़...
पानीपत. वार्ड 10 स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग के कारण घर में रखा सामान जल गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग बुझाया।
वार्ड 10 निवासी वीरेंद्र की लड़की की मंगलवार को शादी है। सोमवार को घर में भीड़ होने के कारण वीरेंद्र ने अपने पड़ोसी जीत कुमार के घर पर खाना बनाने का कार्यक्रम रखा था। सोमवार सुबह जब खाना बनाया जा रहा था तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिससे घर में आग...
पानीपत. करनाल जिले के अमृतपुर कलां गांव की सात महिलाएं प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए मिसाल हैं। उन्होंने मिलकर गांव में ही वूमेन डेयरी बनाई। वे न केवल गांव में डोर टू डोर जाकर दूध एकत्रित करती हैं, बल्कि स्वयं ही उस दूध से उत्पाद बनाती हैं। यहीं नहीं ये महिलाएं इन दुग्ध उत्पादों को मार्केट में सेल करने का भी काम देखती हैं। शादियों, पार्टियों की बड़ी-बड़ी बुकिंग उनके पास इन दिनों आ...
पानीपत. सीनियर यूरोलोजिस्ट डा. पवन गुप्ता ने कहा कि किडनी और पथरी के रोगी भारत में सर्वाधिक हैं। इसका मुख्य कारण भारतीय परिवेश में खान-पान और जल प्रदूषण है। ऐसे में देश में किडनी स्टोन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
यह बात उन्होंने सेक्टर-11 स्थित एंजल प्राइम मॉल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहले दिन बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने सेमिनार में...