भास्कर न्यूज त्न रेवाड़ी
जम्मू कश्मीर और हिमाचल में पड़ी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पडऩे लगा है। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को पाला पडऩे पर फसलों पर सफेदी बिछ गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गुरुवार को अधिकतम 16.5 और न्यूनतम पारा -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि दिन में अच्छी धूप निकलने से कुछ राहत मिली लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी था। पिछले करीब चार दिनों से सर्दी के तेवर फिर से तीखे होने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। करीब दो फुट लंबाई तक जमीन में बर्फ...
रेवाड़ी त्न पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वीरेंद्र सिंह की पदोन्नति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण हुआ है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महावीर सिंह के संयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संघ के...
भास्कर न्यूज त्न रेवाड़ी
दो दिन पहले देश के सैनिक स्कूलों में दाखिला के लिए घोषित हुए परीक्षा परिणाम की मैरिट सूची में गांव बोडिय़ा कमालपुर स्थित भारती इंटरनेशनल स्कूल के 70 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस परीक्षा में कक्षा पांचवीं पास विद्यार्थी भाग लेते हैं।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र2012-13 में कुंजपुरा, रेवाड़ी और चितौडग़ढ़ के सैनिक स्कूलों के जारी परीक्षा...
रेवाड़ी त्ननीली क्रांति का सूचक मछली पालन व्यवसाय कमाई का अच्छा साधन है और किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। उपायुक्त सीजी रजनीकांथन ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे अपनी ऐसी भूमि जहां पर पानी भरा रहता है और फसल की बुआई नहीं हो पाती वहां मछली पालन का कार्य कर सकते हैं। जो किसान स्वयं यह कार्य नहीं करना चाहते वे अपनी जल ग्रस्त भूमि किसी मछली पालक को पट्टे पर दे सकता है। इस कार्य के...
रेवाड़ी त्नगौतम नगर निवासी ओपी शर्मा को जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। ओपी शर्मा की इस नियुक्ति पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। ओपी शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष विद्यासागर सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया है। शर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के भी जिला सचिव है।
रेवाड़ी त्न भले रंगों का पर्व होली आने में एक माह का समय बचा हो लेकिन तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जिला सचिवालय के सामने स्थित सेक्टर-एक की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली डांडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर स्थित होली पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि परमानंद वशु की देख रेख में डांडा पूजन के साथ होली संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक...
रेवाड़ी त्न स्थानीय सरकुलर रोड़ स्थित एच-वे अस्पताल परिसर में गुरुवार किडनी के मरीजों के खून की सफाई के लिए अल्ट्रा मॉडर्न डायलिसिस मशीन का शुभारंभ ओमेक्स कम्पनी के महाप्रबंधक डी. पी. यादव ने किया। एच-वे अस्पताल के सीईओ डॉ. रवि रंजन ने कहा कि एक छत के नीचे सारी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि किसी मरीज को उन सुविधाओं के लिए बाहर ना जाना पड़े। नैफरोलोजिस्ट डॉ. शशिधर ने बताया कि...
रेवाड़ी त्न पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राव राम सिंह के निधन पर गुरुवार को कई पार्टी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रुति चौधरी, वीर कुमार यादव सहित सैकड़ों लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राव रामसिंह के कंपनीबाग स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार...
बावल त्न बावल स्थित मोहल्ला खटीकान में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्या के पिता देवेंद्र व माता दया ने कहा कि उनके लिए बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं है। प्रत्येक माता पिता को चाहिए कि वे अपने घर में बेटी को पूरा सम्मान दें तथा उन्हें शिक्षित करके स्वावलंबी बनाएं। इस अवसर पर प्रीतिभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
रेवाड़ीत्नकेएलपी कॉलेज में बनी कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ की ओर से लीगल एड क्लीनिक का आयोजन किया गया। इसमें रणबीर सिंह एडवोकेट ने कानून की बारीक जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा एक्ट 2005 एससी, एसटी और वरिष्ठ नागरिक एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को कम से कम 100 दिनों तक रोजगार दिलवाया जा सकता है। परिवार का एक व्यक्ति...