अगर आप रिलायंस यूजर हैं तो आपके लिए कंपनी एक नया प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत यूजर्स दिल खोलकर अपनों से बात कर सकेंगे। इस प्लान के लिए आपको केवल 95 रुपये खर्च करने होंगे।
प्लान के तहत, 95 का रिचार्ज कराने पर रिलायंस से रिलायंस पर बात करने के लिए 1000 मिनट दिए जा रहे हैं। इस टाॅकटाइम का इस्तेमाल रिलायंस जीएसएम और सीडीएमए दोनों नंबरों पर फोन करके किया जा सकेगा। वहीं ये प्लान दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए लाया गया है। एक बार 95 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद यूजर 30 दिनों तक 1000 मिनट में से बात कर सकेगा।