भास्कर न्यूज त्न महेंद्रगढ़
गुडग़ांव-पानीपत सर्कल की बिजली वितरण प्रणाली को फ्रेंचाइजी करने व अन्य मांगों को लेकर विरोध स्वरूप गुरूवार को महेंद्रगढ़ के बिजली कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय के प्रांगण में यूनिट प्रधान बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर एक्सईएन को मांगों का लिखा ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन में महेंद्रगढ़ शहरी व देहात के सभी कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
इस मौके पर कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि गुडग़ांव-पानीपत सर्कल को फ्रेंचाइजी के हवाले न किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को...