

रोहतक.विवादों के बीच चल रहे आईपीएल के मैचों पर करोड़ों का सट्टा लग रहा है। पूना में दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगाने के लिए रोहतक में बैठकर बुकी रेट फ्लैश कर रहे थे। मंगलवार रात को पुलिस ने छापा मारकर पूरे रैकेट का भांडा फोड़ किया है। पुलिस को नया बस स्टैंड के पीछे उत्तम विहार के एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने की सूचना मिली।...
भिवानी. हरियाणा ओपन स्कूल के परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब वे जब चाहे तब परीक्षा दे सकेंगे। ओपन स्कूल जुलाई में पहली बार ऑन डिमांड परीक्षा कराने जा रहा है। हालांकि अभी इस योजना का लाभ सिर्फ रि-अपीयर के परीक्षार्थी ही उठा सकेंगे। फ्रेशर को अभी इस योजना का लाभ उठाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
जुलाई में होगी परीक्षा
हरियाणा ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा जुलाई में होगी।...
भिवानी. उम्र सिर्फ आठ साल, नाम जतिन, वह पिछले चार महीने से अपनी मां आशा और बहन शिवानी के साथ रोहतक के अपना घर में रह रहा था। उसका कहना है कि ‘मेरी बहन को दो महीने पहले अपना घर वालों ने पता नहीं कहा बेच दिया।’
इसी दौरान अपना घर से आई एक लड़की उसका कॉलर खींचते हुए चुप रहने का इशारा करती है। मगर वह नहीं रुकता। वह कहता है ‘जसवंती हमारे साथ मारपीट करती थी। नहीं मानने पर अपना घर वाले हमें...
रोहतक. रेलवे में नौकरी के नाम पर एक दर्जन से ज्यादा युवकों से लाखों रुपए की ठगी का मामला उजागर हुआ है। अर्बन एस्टेट पुलिस ने एक रेलवे अधिकारी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-2 निवासी मंजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं कि बहादुरगढ़ निवासी मोहित से उसकी जान पहचान थी। एक दिन मोहित ने कहा कि वह रेलवे में टीसी के तौर पर कार्यरत दिल्ली के...
रोहतक. रेवाड़ी. योग गुरु बाबा रामदेव को अपने इलाके में ही योग शिविर लगाने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में तीन दिन ठहरने के लिए अनुमति मांगी जिसे एक ही झटके से यह कहकर मना कर दिया कि यह आम नागरिक के लिए नहीं है। योग शिविर लगाने के लिए 27 अप्रैल को फाइल लगाई जिसे 26 दिन बाद मंगलवार को कुछ शर्तो के साथ मंजूरी मिली।
योग से पूरे विश्व में अपनी पहचान...