रोहतक. रेवाड़ी.गांव किशनगढ़ निवासी जसवंत की हत्या को अंजाम देने वाले उसकी पत्नी के प्रेमी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चुन्नी को भी आखिरकार बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था जिसके दौरान हुई पूछताछ में पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गांव किशनगढ़ निवासी जसवंत का शव लगभग 25 दिन पूर्व...
रोहतक . प्रदेश के 9 जिलों के हुडा सेक्टरों में बनाए गए ९ पॉलीक्लीनिक प्रशासन की लापरवाही से हार गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉलीक्लीनिक के लिए स्टॉफ व जरूरी सुविधाएं देने में असमर्थता जताने के बाद करोड़ों रुपए की लागत से बने इन पॉलीक्लीनिकों को हुडा ने नीलाम करने का प्रस्ताव भेज दिया है। इन पॉलीक्लीनिकों को अब बोली के जरिए निजी क्षेत्र को बेचा जाएगा।
पॉलीक्लीनिक चालू नहीं हो...
रोहतक. बहादुरगढ़ .प्रदेश की सबसे बड़ी खाप कही जाने वाली मांडौठी की दलाल 84 खाप में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलाल खाप समझौता कराने और सही फैसले लेने के लिए जानी जाती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में खाप के लोग ही एक-दूसरे पर कटघरे में खड़े कर चौधर की लड़ाई में तल्लीन है। बता दें कि दलाल 84 खाप के प्रधान पद को लेकर यह विवाद कई महीनों से चल रहा है। इस बीच खाप के सचिव रिसालदार हुकुम...
रोहतक. रेवाड़ी. गांव का ही रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा मर्जी के खिलाफ मुझसे गलत काम किया। लगभग दस वर्ष पूर्व मेरा विवाह हुआ था और शादी के बाद से ही ससुरालपक्ष के लोगों ने मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
दुष्कर्म व दहेज के मामलों में दर्ज एफआईआर की ये कुछ रटी-रटाई लाइनें है। दुष्कर्म के मामले में जहां प्रेमी संग भागने के बाद उस पर ही अभियोग दर्ज...
रोहतक. झज्जर. गांव साल्हावास में नहर की पटरी पर जली हालत में मिली वैन और उसमें पड़ी लाश की आखिर बुधवार को पहचान हो ही गई। मृतक बहादुरगढ़ के गांव आसौदा का रहने वाला है और गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करता था। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए साल्हावास पुलिस अभी भी जुटी हुई है।
थाना इंचार्ज साल्हावास सोमबीर सिंह ने बताया कि वैन में मिली लाश की पहचान आसौदा गांव के रहने वाले नसीब...
1. चलो भाई अब यहां नही रहेंगे.. बहादुरगढ़. सेक्टर-9 में अतिक्रमण हटाने से पूर्व एक मकान से यह बच्च अपने छोटे भाई को घर से बाहर लाता हुआ और तोड़फोड़ में घर का सामान बचाने की कोशिश करती एक गृहिणी। (फोटो अमित राठी)
रोहतक.नारनौल . नारनौल वासियों के लिए अब चंडीगढ़ या मुंबई जाना और आसान हो गया है। क्योंकि रेलवे ने फरवरी में चंडीगढ़ से बांद्रा शुरू की अपनी होली डे स्पेशल ट्रेन को अब निरंतर जारी रखने का फैसला किया है। नियमित होने के बाद बुधवार को पहली बार नारनौल पहुंची इस ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड व अन्य कर्मचारियों शहर के लोगों ने फूल मालाएं पहना कर अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने...
रोहतक . मोबाइल फोन से पत्नी से बात करते-करते हरियाणा पुलिस के एक सिपाही सुरेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में खुद को गोली से उड़ा दिया। वह रोहतक के गांव घुसकानी का रहने वाला था। सुरेंद्र मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए तैश में आ गया। यह कहते हुए कनपटी पर गोली मार ली कि-ये लो मैं तो दुनिया से ही चल दिया।
रोहतक. जेल में मोबाइल मिलने की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई नई परतों से पर्दा उठ रहा है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जेल के अंदर से जितने भी मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, वे सभी हत्या अभियुक्तों से बरामद किए गए हैं।
पुलिस को शक है कि कुख्यात बदमाश जेल के अंदर से ही न केवल जिले में बल्कि जिले से बाहर भी अपनी अपनी गैंग को चला रहे थे। एसआईटी ने अब बरामद किए गए मोबाइल की...
रोहतक. संघ लोक सेवा आयोग की 2010 परीक्षा की दूसरी लिस्ट में रोहतक के छोरे दीपक गहलावत ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। वह इंद्रा कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह का बेटा है। दीपक ने भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि शुरुआत से ही उसे आईएएस की परीक्षा पास करने का जुनून था।
इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरजीत सिंह देशवाल को प्रेरणास्रोत...