महमत्नश्री सनातनधर्म रामलीला क्लब के सौजन्य से श्रीराम हाई स्कूल, वार्ड 2 मे हड्डियों के रोगों से संबंधित नि:शुल्क कैम्प 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। क्लब के प्रधान अजमेर सिंहमार ने बताया कि कैंप में भारत विकास परिषद व श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान विजय मित्तल मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता समाज सेवी सुभाष गोयल करेंगे। निरंजन सिंगला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। शिविर में फोर्टिस, एम्स व रोक लैंड हॉस्पिटल नई दिल्ली के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र रोहिल्ला व संजीवनी अस्पताल रोहतक की डॉक्टर्स टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।
महम त्न राष्ट्रीय स्तर पर हुई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भरत ग्रेवाल ने गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 29 से 31 जनवरी तक अमृतसर में हुई। भरत का अंतिम मुकाबला पंजाब के खिलाड़ी से था, जिसमें भरत ने स्नेच में 122 किलोग्राम व क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम भार उठाकर अपने प्रतिद्वंदी को हराया। भरत का कहना है कि उसका लक्ष्य वेट लिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करना...
महम त्न विद्युत नियामक विभाग द्वारा बिजली के मीटरों की दोबारा सिक्योरिटी मांगने को लेकर हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत अहलावत की अध्यक्षता में तहसील नरेश मलिक को राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विभाग ने बिजली मीटरों की सिक्योरिटी दोबारा भरने के निर्देश दिए हैं। जनता ने मीटर की सिक्योरिटी पहले ही जमा करवा रखी...
भास्कर न्यूज त्नमहम
कस्बे में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का 635वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। हांसी रोड़ पर स्थित गुरू रविदास मंदिर में उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में भगवानदास व उनकी पत्नी सावित्री देवी यजमान बने। कन्या पूजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगत सिंह काला व पार्षद जगबीर बह मनी द्वारा करवाया गया। जगत सिंह काला ने कहा कि वे एक ही...
भास्कर न्यूज त्न महम
पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा ही पार्टी का आधार हैं। युवा कार्यकर्ताओं को चाहिए की वे गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की गलत नीतियों का प्रचार कर लोगों को जागरूक करें। आज कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। ये शब्द इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय...
महमत्नहरियाणा रोडवेज रोहतक में कार्यरत रणधीर यादव अपने
कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत हो गए। वे ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। उनके स्वागत के लिए रोहतक डिपो की बस को फूल मालाओं से सजाकर महम बस स्टैंड पर लाया गया। अड्डा इंचार्ज जशवंत सिंह की अध्यक्षता में महम बस स्टैंड पर उनका स्वागत किय गया। ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें बस में बैठाकर उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। यूनियन के...
रोहतकत्नजिला जेल में बंद एक युवक को उसके भाई ने चरस दी। जिसे जेल अधिकारियों ने पकड़ लिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारी ओमप्रकाश ने शिकायत दी है कि आसौदा गांव का युवक अजय कुमार एक आपराधिक मामले के चलते जेल में बंद है। उसके पास 15 ग्राम चरस मिली है। जांच के दौरान पता चला कि उसे यह चरस उसका भाई अमित उस समय देकर गया है, जब वह मिलने के...
महमत्नहरियाणा नवयुवक कला संगम के सौजन्य से रावमावि सीसर खास में पर्यावरण प्रदूषण समस्या एवं समाधान विषय पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय एवं विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में नैन्सी ने पहला, रेणू ने दूसरा तथा पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या गिल ने पर्यावरण प्रदूषण के...
महमत्नदूसरी दक्षिण भारतीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता भिवानी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलते हुए लड़कियों के 44 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया सिवाच ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं ज्योति सिंगल ने ब्रांज मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। सीनियर वर्ग में बंटी बांगड़ ने 40 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। लड़कों के जूनियर वर्ग में अभिलेष शर्मा ने भी...
महमत्नरविवार देर शाम श्री कृष्ण गोशाला की मासिक मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता गोशाला प्रधान विजय मित्तल ने की। मीटिंग में गोशाला का कैलेंडर छपवाने, शहर से चंदा इकट्ठा करवाने बारे, गोशाला में मिट्टी भरत करवाने बारे, नए बने बाड़ों पर शैड लगवाने बारे, गोशाला के साथ लगते रोड़ के दोनों ओर सौन्दर्यीकरण करने बारे आदि प्रस्तावों को कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पास किया गया। गोशाला...