भास्कर न्यूजत्न सांपला
कस्बे में रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से सैंक ड़ो महिला व पुरुषों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागृति रैली निकाली । रैली का शुभारंभ महात्मा श्री हरि संतोष नंद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान में सामाजिक बुराइयां बाधक होती हैं। सभी को एकजुट होकर इनको दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
रैली महाजन धर्मशाला से शुरु होकर मेन बाजार खरखौदा रोड़ ,रेलवे रोड़ मार्केट कमेटी रोड़ से होती हुई वापिस धर्मशाला में पहुंची। रैली में भू्रण हत्या ,भ्रष्टाचार ,बिगड़ता आपसी भाई चारा आदि मुद्दे रखे गए है। बाद में...