गोहाना त्न विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय साकीर पुत्र सतार सिंह तीन दिन पूर्व महम रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों द्वारा शहरी थाना पुलिस में साकीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साकीर के पिता सतार सिंह के अनुसार गत सोमवार सायं करीब 6 बजे साकीर अपने घर से महम रोड तक किसी काम से गया था।
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
इंडियन नेशनल लोकदल के नेताओं ने कहा कि गांव खानपुर कलां में प्रदेश सरकार के द्वारा स्थापित भक्त फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय महज एक प्राइवेट दुकान बन कर रह गया है। इनेलो के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष डा. कपूर सिंह नरवाल ने गंभीर आरोप लगाया कि बीपीएस के शुल्क रोहतक की एमडीयू से दस गुणा तक अधिक है। वह बुधवार को इनेलो की युवा इकाई के शहरी अध्यक्ष अरुण...
गोहानात्न बरोदा रोड स्थित मलिक भवन के परिसर में मंगलवार को गठवाला खाप के लोगों ने बैठक की। बैठक में दादा घासीराम की जयंती पर 19 फरवरी को गोहाना के इस भवन में राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक ने कहा कि दादा घासीराम की जयंती पर 19 फरवरी को मलिक भवन में समारोह का आयोजन होगा। इसमें देशभर से मलिक गोत्र के लोग भाग...
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
गांव छिछड़ाना में प्रकाश पुत्र मानेराम की मिठाई की दुकान में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। बिजली के शार्ट-सर्किट की वजह से दुकान में लगी इस आग में दुकान में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव छिछड़ाना निवासी...
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
बीती रात चोरों ने सोनीपत रोड पर स्थित जगदंबे टायर सर्विस का ताला व शीशा तोड़कर करीब तीन लाख रुपए के टायर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह शहरी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया व अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोनीपत रोड पर स्थित जगदंबे टायर सर्विस के संचालक भानु प्रताप शर्मा के पुत्र मोहित शर्मा ने बताया कि वे...
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
भाकियू ने गोहाना को जिला व कथूरा को उप तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की है। यूनियन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि गोहाना प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है। ऐसे में गोहाना को जिला बनाया जाना चाहिए, वहीं कथूरा को क्षेत्र का बड़ा गांव होने के नाते उप-तहसील का दर्जा दिया जाना चाहिए। वह मंगलवार को यूनियन की गन्नौर इकाई के पूर्व अध्यक्ष रोहतास,...
गोहाना त्न प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव धनपत सिंह ने कहा कि हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की सलाह भी दी। वह मंगलवार को गुरु रविदास सभा द्वारा संत रविदास के 635वीं जयंती के उपलक्ष्य में पालिका बाजार में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। समारोह में विधायक जगबीर सिंह मलिक व...
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
हजकां के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक व पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि सरकार का काम हमेशा बसाने का होता है उजाडऩे का नहीं। मलिक ने प्रदेश सरकार से सड़कों को चौड़ा करने में ग्रामीणों के आशियाने गिराने की बजाय गांव में बाइपास बनाए जाने की मांग की। वह मंगलवार को एडवोकेट इंद्रसिंह भनवाला, सुधा मलिक, जोगेंद्र मलिक व रमेश वशिष्ठ के साथ पत्रकारों से...
भास्कर न्यूज त्न गोहाना
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित हलवाइयों की दुकानों पर छापे मारे। विभाग द्वारा यह कार्रवाई हलवाइयों के द्वारा कमर्शियल के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए की गई।
सोमवार को एएफएसओ अशोक शर्मा, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, सब-इंस्पेक्टर राज कुमार, लिपिक विनोद कुमार, हैड...
गोहाना त्न थाना शहरी गोहाना पुलिस ने सोमवार को बैल तस्करी के आरोप में पांच लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो गाडिय़ों में ले जाए जा रहे चार बैल भी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैलों को जींद रोड पर स्थित गोपाल कृष्ण गौशाला में छुड़वा दिया। सोमवार को शहरी थाना पुलिस के एएसआई आजाद सिंह, हवलदार सुरेंद्र, रामनिवास व अजमेर व कांस्टेबल विनोद कुमार ने गश्त के दौरान गुप्त...