लंदन दोस्तों के साथ व्यस्त सामाजिक जीवन आपके छरहरा रहने में मददगार हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रेडमिल पर घंटों व्यायाम करने की बजाए दोस्तों संग समय गुजारना आपके छरहरा बनने के लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक सामाजिकता व दोस्तों से मेलजोल आपके शरीर में 'ब्राउन फेट' की मात्रा बढ़ाने में मददगार है जो कैलोरीज मतलब ऊर्जा को जलाकर ऊष्मा उत्पन्न करता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर यह प्रयोग किया था।
चूहों के चार सप्ताहों तक आधे समय उत्तेजक सामाजिक माहौल में रहने से उनके उदर में मौजूद वसा में कमी आई। उनके अत्यधिक खाने के बावजूद यह कमी देखी गई।...