सरकाघाट. सरकाघाट में बनने वाले प्राइवेट मेडिकल कॉलेज निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को हैदराबाद मेडिकोज कंपनी के डायरेकटर एवं वैज्ञानिकों के तीन सदस्यीय दल ने क्षेत्र की आधा दर्जन प्रस्तावित साइट के अलावा सरकाघाट एफआरयू अस्पताल का दौरा किया।
प्रदेश मंत्रीमंडल द्वारा 22 अक्टूबर को ही सरकाघाट में ग्रीन फील्ड परियोजना के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप योजना के तहत...
मंडी. प्रदेश सरकार ने 18 माह के दौरान 500 डॉक्टरों और 600 से अधिक नर्सो की नियुक्तियों के अलावा सैकड़ों पैरा मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्तियां की हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने विपाशा सदन में प्रसूति एवं स्त्री रोग संस्था की ओर से आयोजित हिमगायनाकोन-2 कार्यक्रम के उद्घाटन पर कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी रहेगी। 7...
ऊना. सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 70 लाख की लागत से तैयार दो सिंचाई नलकूप योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद हरोली में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। अनुराग ने कहा कि ‘प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम’ को राज्य में विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जा रहा है। ताकि लोग सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी समस्याओं का निदान पा सकें।
...
मंडी. मंडी में रीजनल रिसोर्स सेंटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने जोनल अस्पताल में नियोनेटल नर्सरी सेंटर बनाने का भी फैसला लिया है। इससे प्रदेश में सेट्रल जोन के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। मंडी जोनल अस्पताल से 3 किलोमीटर दूर रघुनाथ के पद्वर में रीजनल रिसोर्स सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए साईट फाइनल हो गई है।
नवीनतम तकनीक की मिलेगी जानकारी...
मंडी. सरकारी क्षेत्र के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हाल में घोषित नए वेतन मान को लेकर खफा हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने इस संदर्भ में पंजाब के कर्मचारियों द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे आंदोलन में भाग लेने का निर्णय किया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की मंडी में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ उपप्रधान देवीराम ने कहा कि नई वेतन व्यवस्था में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को...
करसोग. सीनियर सेकंडरी स्कूल करसोग में शनिवार को प्लस वन के छात्र की लैब सहायक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिछले हफ्ते भी इसी स्कूल में प्लस टू की छात्रा की पिटाई कर दी थी। प्लस वन का छात्र कर्ण सोनी सुबह स्कूल पहुंचा तो लैब सहायक ताराचंद ने उसे मॉर्निग असेंबली से पहले ही स्टाफ रूम में बुलाया और कमरा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया।
कर्ण ने बताया कि लैब सहायक ने उसे थप्पडों और लात-घूसों...
ऊना. एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक यहां बचत भवन में डीसी केआर भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के पांचों विकास खंडों की संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, अपंगता पेंशन के अलावा राशन कार्ड, स्वास्थ्य, स्वरोजगार से संबंधित कई समस्याओं को डीसी के समक्ष उठाया।
डीसी ने महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश...
बंगाणा (ऊना). बजट की कमी के चलते बंगाणा शिक्षा खंड में मिड-डे योजना पर संकट गहरा गया है। अब तो प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी एक दिसंबर से मिड-डे मील का खाना न पकाने की धमकी दे डाली है।
संघ का कहना है कि अगर 30 नवंबर तक बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अगले माह स्कूलों में खाना नहीं बनेगा। जिसके चलते यह योजना बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। उधर, संबंधित विभाग का कहना है कि इस शिक्षा खंड में...