विद्युत उपमंडल नंबर-दो पुराना कांगड़ा कार्यालय ने दो सौ डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 दिन का समय दिया है। दस दिन तक बिल जमा नहीं करवाया तो बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
विभाग ने पुरातत्व विभाग के पुराना कांगड़ा स्थित मंडल कार्यालय को भी बकाया बिल का भुगतान करने के लिए नोटिस दिया है। पुरातत्व विभाग ने पिछले एक साल से बिजली के 60 हजार 700 रुपए बिल की अदायगी नहीं की है। इसके चलते पहले भी पुरातत्व विभाग को तीन बार नोटिस विद्युत विभाग जारी कर चुका है। इसके अलावा 199 घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ता हैं जो कि पिछले लंबे समय से बिल की अदायगी नहीं...
एसएफआई ने प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में वृद्धि के विरोध में जन प्रतिनिधियों के घेराव का निर्णय लिया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह ने फीस वृद्धि के लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पर निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी शिक्षण संस्थानों की फीस में दस गुणा वृद्धि कर रही...
नूरपुर उपमंडल में लोगों की जमापूंजी पर हाथ साफ कर चिट फंड कंपनी के फरार होने से प्रभावितों ने कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गनोह क्षेत्र के 28 व्यक्तियों ने कंपनी में एक करोड़ से अधिक की राशि का निवेश किया था। जमाकर्ताओं को कंपनी ने ब्याज सहित मूल राशि लौटाने की जो तारीख निर्धारित की थी उस तारीख तक जमाकर्ताओं को कोई चेक या ड्राफ्ट नहीं मिले तो...
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में शुक्रवार को बिजली गुल रहने के चलते कई मरीजों के मेडिकल टेस्ट नहीं हो पाए। बिजली गुल होने का कारण ठेकेदार का भुगतान न किया जाना बताया जा रहा है। 8 माह से ठेकेदारों को डेढ़ करोड़ रुपए की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। वर्ष 2008 से ठेकेदार 12 कर्मचारी तैनात कर अस्पताल में 24 घंटे शिफ्ट वाइज विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चला रहा था, लेकिन...
सुजानपुर स्थित बाबा स्वरूप गिर मंदिर का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना है। इस बात का खुलासा राष्ट्रीय शोध संस्थान नेरी की ओर से किए शोध व अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कांगड़ा पेंटिंग में महाराजा संसार चंद द्वारा बनाई बाबा की पेंटिंग से हुआ है। विश्व की सबसे कम आयु में राज सिंहासन की गद्दी पर आसीन होने वाले कटोच वंश के 483वें राजा संसार चंद स्वयं बाबा स्वरूप चंद से उपदेश भी लेते थे। इसका...
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के डाक्टरों ने वीरवार को 20 वर्षीय युवक की गर्दन का सफल ऑपरेशन की उसे नई जिंदगी दी।
भटियात निवासी राजकुमार की पेड़ से गिरने से गर्दन की हड्डी टूटने के कारण उसके दाईं हाथ व पांव कमजोर पडऩे शुरू हो गए थे। उसे 30 जनवरी को टीएमसी के ऑर्थो विभाग में उपचार के लिए लाया
गया था।
यूरो सर्जन व ऑर्थो विभाग के चिकित्सकों के संयुक्त दल ने राजकुमार की गर्दन का...
हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार गरीबी का सबसे बड़ा कारण है। यही कारण है कि गरीब और गरीब, जबकि अमीर और अमीर होता जा रहा है। यह उद्गार कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजन सुशांत ने वीरवार को सांसद जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत रानीताल के रसूह गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
सुशांत ने कहा कि पहाड़ी प्रदेशों के लिए अलग से नीति का निर्धारण होना चाहिए, जिससे नीतियों का सही...
जिलाधीश आरएस गुप्ता ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को 15 मार्च तक निर्माण पूरा करने के आदेश दिए। लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय में वकीलों को बैठने की उचित व्यवस्था और चैंबर बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन दी है। मार्च में ही कांगड़ा नगर में किराए के भवनों में चल...
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में ब्रेन ट्यूमर का पहला सफल ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल में ज्वाली के 38 वर्षीय हरवंश लाल को 28 जनवरी को सिर दर्द और उल्टियां होने पर भर्ती करवाया गया था।
यहां पर न्यूरो सर्जरी विभाग में रोगी के टेस्ट करवाने के बाद उसके दिमाग में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। यहां तैनात न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज ने अपने सहयोगियों साथ लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद...
हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 30 गैर शिक्षकों को महासंघ में जिम्मेवारियों सौंपी गई है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्राभ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर ने बताया कि हमीरपुर के विजय पटियाल, ऊना के रमेश ठाकुर, चंबा से एनडी ठाकुर,...