जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक कुल्लू में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के चेयरमेन नरेश करीर ने की। बैठक में सरकार द्वारा टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की गई।
ट्रक यूनियन के प्रधान होमिन्द्र महंत व ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि टैक्स में वृद्धि होने से ट्रक व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा। इससे प्रदेश की परिवहन व्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस टैक्स की वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा सभी ट्रक ऑपरेटर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने सरकार से...
आनी की पटारना बीट में छह माह पहले हुआ अवैध कटान अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था। जांच में वन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ तत्कालीन पंचायत प्रधान एवं वर्तमान में भाजपा के पदाधिकारी को भी संलिप्त पाया गया है। बीट के गार्ड, बीओ और तत्कालीन आरओ को भी कोताही बरतने का दोषी पाया गया। रिपोर्ट में विकास खंड अधिकारी का नाम भी शामिल है। जांच अधिकारी और वन विभाग के आरओ हीरा लाल ने...
हिमाचली संस्कृति से ओझल होते हुए ऐसे प्राचीन शब्दों को किताब में संरक्षित किए जाने को लेकर जिला कुल्लू में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला कुल्लू के अलग-अलग क्षेत्रों में बोली जाने वाली लोक भाषाओं से ऐसे कई शब्द लुप्त होते जा रहे हैं जिनका काफी महत्व है।
जिला भाषा अधिकारी डॉ. सीता राम ठाकुर ने बताया कि ऐसे शब्दों पर शोध करके उन्हें किताब में प्रकाशित कर संजोया जाएगा। इन...
विश्व में प्राचीन लोकतंत्र के लिए विख्यात मलाणा जनपद के लोगों ने केंद्र सरकार की मनरेगा योजना को ठुकरा दिया है। जिसके चलते प्रदेश के जिला कुल्लू के इस प्राचीन लोकतंत्र वाले इस जनपद में वर्ष 2011-12 में ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत एक भी कार्य नहीं किया है। हालांकि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2011-12 में मलाणा के लिए 24 लाख रुपए के 18 कार्य स्वीकृत हुए हैं लेकिन पूरा साल बीत...
कुल्लू जिला में अब कोई भी व्यक्ति भूमि के हस्तांतरण संबंधी इंतकाल तहसील या उपतहसील कार्यालय में रजिस्ट्री पंजीकृत करने वाले दिन ही करवा सकता है। अब आम जनता के भूमि हस्तांतरण संबंधी राजस्व काम एक ही दिन में करवाए जा सकेंगे।
जिलाधीश बीएम नांटा ने तहसील कार्यालय कुल्लू में रजिस्ट्री पंजीकृत करने के उपरांत उसका इंतकाल तस्दीक करने की सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। यह सेवा जिले की...
विजिलेंस ने वन विभाग में कार्यरत एक सुपरिंटेंडेंट की पत्नी द्रुमपति देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का आरोप सिद्ध होने पर की गई है। इस मामले में वन और राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसा है।
स्कूल के पास है जमीन
एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि विजिलेंस में एक शिकायतकर्ता ने सितंबर 2008 में मामला दर्ज किया था कि माहौल में...
प्रदेश में भले ही सरकार गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने की बात करती है और सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिले अवॉर्ड की सराहना करते हुए सरकार थकती नहीं है, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल को भले ही नौ करोड़ रुपए से आलीशान भवन का निर्माण कर दिया हो, लेकिन मरीजों को सुविधा देने में विभाग नाकाम है। आलीशान भवन होते हुए भी मरीजों को...
प्रदेश में शिमला के बाद जिला कुल्लू स्मोक फ्री जिला की सूची में दर्ज हो गया है। हिमाचल प्रदेश वालेंटरी हेल्थ एसोसिएशन की ओर से डीसी को बचत भवन में आयोजित सेमिनार के दौरान स्मोक फ्री जिला का चिन्ह भेंट किया गया। हिमाचल प्रदेश वालेंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 कोटपा पर आयोजित सेमिनार की डीसी बीएम नांटा ने अध्यक्षता की। डीसी ने कहा कि कुल्लू...
बाजार में सफलता प्राप्त करने के लिए बौद्धिक संपादा के विभिन्न घटकों और कारोबार की रणनीति, विनिर्माण संबंधी गुप्त बातें अथवा अन्य उपयोगी जानकारी प्रदान के उद्देश्य से लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के विकास संस्थान चंबाघाट, जिला सोलन के सौजन्य से कुल्लू में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
आयोजन के माध्यम से मंत्रालय के विशेषज्ञों ने जिला के उद्योग तथा...
विधायक गोविंद सिंह ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में करीब 57 लाख की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गांव कराड़सू, सोयल, चताणी, न्योली और कोटा के प्राइमरी व मिडल स्कूलों के लिए लगभग 40 लाख की धनराशि मंजूर की जा चुकी है।
कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक की सड़क को चौड़ा करने के लिए लगभग 80 करोड़ की डीपीआर बनाई जा रही है और इसके लिए सेंट्रल रोड फंड से...