कलखर-नेरचौक सड़क मार्ग पर सिध्याणी के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हादसा लखवाण मोड़ पर हुआ। बस सरकाघाट से मंडी आ रही थी। हादसा वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। हादसे में घायल मुख्तयार, परवेज व भक्त राम को उपचार के लिए सीएचसी रती में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को मामूली खरोंचें आई हैं। न्याल बस सर्विस की बस सरकाघाट से मंडी की ओर आ रही थी। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। बस में सवार लोगों की जिंदगी को सड़क किनारे बना पैरपिट व पेड़ बचा गया। अनियंत्रित हुई बस लखवाण मोड़ पर बने पैरपिट से जा टकराई।...
सरकारी स्कूलों में बलवान बच्चा प्रोजेक्ट के तहत सेवाएं दे रहे 24 पीटी टीचर सड़क पर पहुंच गए हैं। प्रोजेक्ट के बंद होने से पीटी टीचर्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। प्रदेश के 6 जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सोलन व कांगड़ा जिला में अंबुजा सीमेंट के बलवान बच्चा प्रोजेक्ट के तहत यह अध्यापक नियुक्त हुए थे। अध्यापकों को दो माह का वेतन भी नहीं मिल पाया है। इस कारण इन अध्यापकों को काफी...
गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली और शिमला में भाग लेकर वापस लौटे एनएसएस के छात्रों का सीसे स्कूल महादेव में भव्य स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचे छात्रों को स्कूल प्रधानाचार्य अमर सिंह ने स्कूली
छात्रों की उपस्थिति में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल एनएसएस प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि स्कूल एनएसएस यूनिट के छात्र...
मंडी जिला से हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति व रजत पदक के लिए 68 छात्र चयनित हुए हैं। चयनित सभी छात्रों को 2011-12 के लिए हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति व रजत पदक दिए जाएंगे। बच्चों का चयन प्रदेश स्तर पर गत वर्ष 27 नवंबर को आयोजित हिमोत्कर्ष मेधावी एवं निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा के आधार पर किया गया है। परीक्षा में जिला भर से करीब 2780 छात्रों ने हिस्सा लिया था। संस्था ने छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन...
प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को अब खाद्य सामग्री की आपूर्ति ई-टीपीडीएस योजना के तहत होगी। ई-टीपीडीएस के तहत खाद्य सामग्री आपूर्ति करने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। योजना को लागू करने के लिए प्रदेश के सभी कार्यालयों को हाई- टेक किया जा रहा है।
दूसरा राज्य बनेगा हिमाचल : खाद्य आपूर्ति मामले में ई-टीपीडीएस यानि इलेक्ट्रॉनिक टारगेट पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को लागू करने वाला...
बल्ह वैली वृद्ध आश्रम की दूसरी मंजिल का उद्घाटन डीसी ने किया। डीसी देवेश कुमार ने आश्रम के हर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण कर बुजुर्गों को समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को
भी जांचा।
उद्घाटन करने के बाद डीसी ने जब फ्लोर का निरीक्षण किया तो भवन की दीवारों पर सीलन देख स्थानीय ब्लॉक के जेई को सिलन मामले को लेकर जमकर लताड़ भी लगाई। डीसी ने सिलन तुरंत ठीक करने के निर्देश भी...
प्रदेश में नाचन मंडल अनुसूचित जाति विभाग की बैठक विश्राम गृह बासा में हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव टेकचंद डोगरा ने कहा कि प्रदेश में 50वां पंचायत संविधान संशोधन लागू किया जाए। बैठक में सर्वप्रथम नाचन मंडल अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हेमराज आजाद चुने जाने पर उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर टेकचंद डोगरा ने कहा कि चार वर्षों में क्षेत्र विकास कार्य ठप पड़े हैं।...
अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर की लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली से टैट के परीक्षार्थी परेशान हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए रोल नंबर तो भेजे हैं, लेकिन किसी और का रोल नंबर किसी और को भेज दिया गया।
दूसरे की स्लीप भेजी
इस लापरवाही का शिकार हुआ बग्गी के कांगरू गांव के कपिल देव भी हुआ है। कपिल देव ने बताया कि उसे टैट की परीक्षा का रोल नंबर तो भेजा गया, लेकिन लिफाफे पर नाम गलत अंकित कर कपिल देव से...
अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर की लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली से टैट के परीक्षार्थी परेशान हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए रोल नंबर तो भेजे हैं, लेकिन किसी और का रोल नंबर किसी और को भेज दिया गया।
दूसरे की स्लीप भेजी
इस लापरवाही का शिकार हुआ बग्गी के कांगरू गांव के कपिल देव भी हुआ है। कपिल देव ने बताया कि उसे टैट की परीक्षा का रोल नंबर तो भेजा गया, लेकिन लिफाफे पर नाम गलत अंकित कर कपिल देव से...
ब्लॉक कार्यालय नेरचौक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि दिन भर बैठे रहे। कार्यालय में तैनात स्टाफ नदारद रहा। दिनभर के इंतजार के बाद दूरदराज से आए पंचायत प्रतिनिधियों को बिना अपना कार्य किए खाली हाथ
वापस लौटना पड़ा।
शनिवार का दिन होने के चलते ब्लॉक कार्यालय में तैनात ब्लॉक अधिकारी सहित अनेक कर्मचारी नदारद रहे। बिना कर्मचारियों के कार्यालय में दूरदराज के...