मानपुरा. औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के पास मानपुरा से 9 माह के बच्चे को अगवा करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी बद्दी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी दंपति को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
21 अप्रैल को मानपुरा से 9 माह के शकील अहमद (बरेली, उत्तर प्रदेश) का सुरेंद्र पाल (संधोल,...
हरिपुरधार. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल कोटी भौंच में एसएमसी चुनाव के दौरान वोटिंग की मांग करने पर प्रिंसिपल ने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया। हंगामे के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा।
शनिवार को स्कूल में एसएमसी के वार्षिक चुनाव चल रहा था। दो पंचायतों के दजर्नों अभिभावक स्कूल में उपस्थित थे। चुनाव में आम सहमति न बनने पर कुछ अभिभावकों ने...
धर्मपुर.स्वतंत्रता सेनानी सदा राम चंदेल का शनिवार सुबह उनके डगशाई स्थित निवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। मूल रूप से बिलासपुर के गांव पालटी के रहने वाले सदा राम चंदेल 1965 से डगशाई में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी 80 वर्षीय कृष्णा देवी के अलावा उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। स्वतंत्रता सेनानी सदा राम चंदेल के निधन पर स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद...
बैजनाथ. भुलाणा मझेड़ गांव में समारोह में युवक ने 12 बोर की राइफल से हवा में चार फायर कर गांव में दहशत फैला दी। शुक्रवार को भुलाणा मझेड़ गांव में निर्मल सिंह के घर उसके बेटे के मुंडन संस्कार थे जिसके चलते निर्मल सिंह ने रात को जगराते का कार्यक्रम रखा था।
मुंडन संस्कार दिन को निपटाने के बाद जब रात को डीजे पर भजन मंडली ने भजन गाने शुरू किए तो निर्मल सिंह का पड़ोसी परमिंद्र र्उफ...
रिवलासर. हादसे ने बेशक उसको विकलांग बना दिया हो लेकिन पढ़ने और आगे बढ़ने के उसके इरादे आज भी चट्टान की तरह मजबूत हैं। यही कारण है कि मेडीकल की पढ़ाई करने के लिए वह किराये के मकान में रह रहा है और व्हील चेयर पर स्कूल जाकर पढ़ाई कर रहा है। रिवालसर क्षेत्र के सिध्याणी गांव के पुष्पराज पर पढ़ने का जुनून इस कद्र हावी है कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गई है। 14 वर्षीय पुष्पराज हटनाला...
धनेटा.स्थानीय निवासी शिव कुमार को हिमाचल परिवहन निगम की बस में एक अज्ञात व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर लूट लिया। मामला 25 अप्रैल का है, लेकिन शनिवार को शिव कुमार के परिजन दिल्ली से यहां आए तो मामला उजागर हुआ। उनके मुताबिक 25 अप्रैल को वे धनेटा से दिल्ली के लिए हमीरपुर डिपो की बस में यात्रा कर रहे थे। पिपली के पास उनकी बगल में बैठा एक यात्री उन्हें कोल्ड ड्रिंक...
आनी.शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट का दोषी करार देते हुए जूनियर मजिस्ट्रेट आनी नीरज गोयल ने आनी के खोबड़ा के मोल्कू राम को सजा सुनाई। मामले की पैरवी कर रहे अतिरिक्त जिला न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि हीरा लाल की पत्नी इंद्रा देवी ने 23 सितंबर, 2009 को आनी थाना में जाकर रिपोर्ट करवाई थी कि रात करीब आठ बजे जब वह, हीरा लाल और उनका बेटा घर पर थे तो हीरा लाल ने घर पर ही शराब पी। जब...
शिमला. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के लिए मतदान 27 मई को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 28 मई को डीसी ऑफिस में 8 बजे से शुरू होगी।
इसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस के लिए ये चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल है। निगम चुनाव के कुछ माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने...
शिमला. देव भूमि हिमाचल सीडी कांड से कई बार गूंजती रही है। प्रदेश की राजनीति में चार सीडी कांड ऐसे हैं, जिनकी ओर आम आदमी का ध्यान खिंचा। हैरानी की बात यह है कि पैसे के लेन-देन से जुड़े सभी मामलों में राजनीतिज्ञ ही सूत्रधार थे। वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की पुलिस प्रमुख के साथ करोड़ों के लेन-देन की बात वाली सीडी समाने आई और जांच में फुस्स हो गई। केंद्र मंत्री वीरभद्र...
शिमला. कर्मचारी भविष्य निधि से लाखों का गोलमाल करने मामले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विपिन कुमार पटना बिहार का रहने वाला है। आरोपी बिहार में ठेकेदारी का काम करता था।
पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इसकी तलाश में पिछले हफ्ते ही सदर पुलिस की टीम बिहार गई थी। सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर की अगुवाई वाली पुलिस की टीम वीरवार देर शाम आरोपी को...
शिमला. धरती पर हरियाली बचाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हर साल की तरह इस बार भी पर्यावरण जागरुकता अभियान में औपचारिक कर्मकांड करते हुए में स्कूली बच्चों की रैली निकलवाई। शुक्रवार को जब स्कूली बच्चे पर्यावरण बचाने के लिए माल रोड पर प्रायोजित नारे लगा रहे थे, शहर के आसपास के इलाकों में खड़े सूखे पेड़ों पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
पड़ती भी कैसे पर्यावरण बचाने के लिए जो...
शिमला. मेहमान बन कर घर आए एक व्यक्ति ने मल्याणा में वीरवार देर रात सिरमौर के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की आठ साल की बेटी के साथ दुराचार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ढली पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग की मां विद्या देवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुंगली राम वीरवार शाम मल्याणा...