हमीरपुर/ कुल्लू/ बिलासपुर/ मानपुरा।जनवादी नौजवान सभा ने पेट्रोल के दाम में हुई 7.50 रुपए की वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। सभा के प्रधान अनिल मनकोटिया, जिला सचिव संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी मितुल ठाकुर ने कहा कि दाम बढ़ने से आम आदमी पर महंगाई का और बोझ बढ़ जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश पठानिया ने पेट्रोल की कीमत वृद्धि पर रोष प्रकट किया है और यूपीए सरकार के इस फैसले की निंदा की है। केंद्र सरकार के 36 माह के कार्यकाल में 38 रुपए लीटर के दाम बढ़े हैं। अखिल भारतीय कर्मचारी संगठन के आह्वान पर बीमा शाखा के कर्मचारियों ने पेट्रोल की वृद्धि के खिलाफ वीरवार को...