भास्कर न्यूज-!-ठियोग ठियोग मंडल भाजपा ने आरोप लगाया है कि ठियोग में जितने भी विकास के काम लटके हैं उसके लिए कांग्रेस ही दोषी है। ठियोग मंडल भाजपा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामलाल शर्मा, महासचिव अशोक कंवर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री भगतराम राठौर, अजय श्याम, मनोहर शर्मा, रमेश हेटा, सतीश राठौर, इंद्रजीत सिंह, उ'जवला जिस्टू, रमेश राजटा, सुरेश शर्मा, ल'छीराम आनंद आदि मंडल और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस ठियोग की जनता को हमेशा ठग कर वोट हासिल करती रही है। भाजपा ने कहा कि ठियोग में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने 1997 में बस...