भास्कर न्यूज -!-मानपुराबद्दी के पास भुड्ड बैरियर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने के चलते 6 लाख का नुकसान हो गया। कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रिंटिंग प्रेस के मालिक रोहित बंसल ने बताया कि उनके प्रिंटिंग यूनिट में बुधवार देर रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग से पूरा यूनिट आग की चपेट में आ गया और अंदर रखी मशीनरी के साथ साथ लेपटॉप, कंप्यूटर, कटिंग व प्रिंटिंग मशीन, पेपर अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ऑफिसर सुखदेव सिंह ने बताया कि 6 लाख का नुकसान आंका गया है जबकि 10 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया।