फरीदाबाद. मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि फरीदाबाद के औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बदरपुर पुल के बाद, मेट्रो रेल को फरीदाबाद लाया जा रहा है। यही नहीं आईएमटी विकसित होने के बाद फरीदाबाद के विकास को तेज गति मिलेगी। वह मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (एमएएफ) के अवार्ड वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
उद्योगपतियों ने सुनाया दुखड़ा
एसोसिएशन के प्रधान सुरेश अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी दयनीय है। इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-2, 25, 6, मुजेसर, सेक्टर-23, सरूरपुर, गौंछी, रसूलपुर, कारखाना बाग, डीएलएफ, संजय...