भास्कर न्यूज/रेणुकाजी स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक ने शनिवार को ददाहू बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों में इस दौरान हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश ठाकुर ने दुकानदारों की सामान में कई खामियां पाई। उन्होंने बाजार के ढाबों, मिठाई विक्रेताओं, फल व सब्जी समेत राशन विक्रेताओं की दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की। निरीक्षक ने सब्जी एवं फल की दुकानों से सड़े गले फलों को नष्ट करवाया। कई दुकानदारों को शक्कर व गुड़ आदि ढक कर रखने के निर्देश दिए। सतीश ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग ददाहू के सुपरवाइजर बरखाराम को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में एक बार बाजार...