ऊना. हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परिवेश और पृष्ठभूमि पर आधारित पहली बड़े बैनर की हिंदी फिल्म जल्द रूपहले पर्दे पर देखने को मिलेगी। इसमें सभी कलाकार हिमाचली होंगे।
इस फिल्म के जरिए देशभर के करोड़ों फिल्म प्रेमियों को हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती, यहां के रीति रिवाजों, कलात्मकता, धरोहर, खान-पान और पहरावे से रू-ब-रू करवाने का बीड़ा स्काईवेज मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने...