भास्कर न्यूज-!-ऊना धधियाल नारी में अचानक लगी आग से पांच पशुशालाएं जलकर राख गई। इस घटना में चार भैंसे व चार गायों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि तीन भैंसों व तीन गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में पीडि़त परिवारों का पशुचारा भी जल गया। आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को तरसेम, लालू, कुलदीप, अमरजीत व अमरीक की पशुशाला में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही पशुशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच पशुशालाओं में बंधी भैसें व गाय आग से बुरी तरह झुलस गई। इनमें से चार भैंसों व चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने...