0
0
0
0
0
0
मुझे हमेशा हिन्दी सुहाती है, यह हमारे संस्कारों की भाषा है। मैंने "चुपके-चुपके" में एक ऐसा किरदार निभाया था जो विशुद्ध हिन्दी में अपनी बात कहता है। अच्छी हिन्दी बोलने में फक्र होना चाहिए, आने वाली पीढ़ी से हिन्दी बिसर न जाए, इसकी भी फिक्र करना चाहिए।
धर्मेंन्द्र, अभिनेता
यह बड़ी बात है कि हिन्दी की वजह से लोग आपस में जुड़ रहे हैं। हिन्दी एकदम आसान और दिल के करीब है। देश में किसी भी भाषा और बोली में बोलने वाला हिन्दी बोल और समझ लेता है।
ख्याली, कॉमेडियन
हिन्दी सिनेमा ने हिन्दी को बढावा देने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वो लोग जिन्होंने कभी हिन्दी नहीं सीखी वे भी हिन्दी फिल्में देखकर हिन्दी बोल और समझ लेते हैं। यहां तक की पाकिस्तान में भी अब उर्दू के साथ साथ हिन्दी समझी जाने लगी है।
रजा मुराद, फिल्म अभिनेता
संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये हिन्दी। बहनों को साथ लेकर चलती है ये हिन्दी। सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है, ओजस्विनी है और अनूठी है ये हिन्दी।
मृणालिनी घुले
संस्कृत और हिन्दी देश के दो भाषा रूपी स्तंभ हैं जो देश की संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को विश्व के मंच पर बखूबी प्रस्तुत करते हैं।
गरिमा माहेश्वरी
हिंदी हमारे देश में अधिसंख्य जनता द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। एक तरह से यह विभिन्न भाषाई प्रांतों के बीच संवाद करते-करते एक संपर्क भाषा भी बन चुकी है। इसलिए इसे हमें एक राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार कर लेना चाहिए।
राजेश जोशी, ख्यात कवि
हिंदी अजर-अमर है/उसका बहुत बड़ा घर है/अंग्रेजी को वह चटनी की तरह खाती है/खेतों में गाती है/नदियों में गुनगुनाती है/जब वह दलितों-शोषितों के नारों में उतरती है, तो अच्छे-अच्छों की पुंगी बजाती है/कुर्सियों को हिलात है/गरीबों को उनका हक दिलाती है।
अशोक मिश्र, फिल्म लेखक
केवल हिंदी विश्व की ऐसी एक मात्र भाषा है, जिसको लेकर कोई भ्रम नहीं है। यह जैसी बोली जाती है, वैसी लिखी जाती है। इसकी एक सुंदरता यह भी है कि यह एक बड़ी संपर्क की भाषा है।
जलीस शेरवानी, पूर्व अध्यक्ष फिल्म राइटर एसोसिएशन
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
भारतेंदु हरिश्चंद्र, हिंदी साहित्यकार
हिंदी हैं हम!!
Latest | Most Liked
hindi hai ham watan ke sare jha acha hmara hindi hi hmari phchan hai.
Sheak, Ballia |hindi hai ham watan ke sare jha acha hmara hindi hi hmari phchan hai.
Abhishek Rai, Mumbai |Hindi Bhasha, Hai deti bahut Aashaa
Vivek, Kuwait |Ham jo bhi karte hai jo bhi sochate hai , hamara vyaktitva hota hai , ye sab hamere matri bhasha par nirbhar karta hai , atah hamari pachan , hamara astitva , hamara vayktitva sb kuchh Hindi hi hai.
Vikram Singh, Bhilai (Durg) |HAR EK DESH K APNI EK PEHCHAN HOTI HAI , HINDUSTAN KI PEHCAN HAI "HINDI" JISKA MEANING HAI 'HINDI INDIAN NATIONAL DIE IN LOVE TO EACH OTHER " YE DIKHATA HAI K HUM EK DUSRE SE RESPECT AND MOHABAT KRTE HAI.
Maf Ahmad, Moradabad |hindi ek aisi bhasha hai jise rajthakkre,udhav thakre bhi bolte hai chaahe majboori me hi sahi.
H S Khare, Jhansi |हिंदी भारत की जान है हिंदी भारत की शान है एक आम आदमी की पहचान है
Pramod Kumar, Uttrakand |