वाशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को चंद्रमा पर 17 मार्च को अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट दिखाई पड़ा था। यह इतना बड़ा था कि इसे पृथ्वी से नंगी आंखों से देखा गया। विस्फोट उल्कापिंड के टकराने से हुआ था। यह उल्कापिंड 40 किलो वजनी और 0.4 मीटर व्यास का था। यह 90123 किमी/घंटे की गति से टकराया जिससे 1200 मीटर व्यास का गड्ढा बन गया।
नासा के मेटेरॉयड एनवायरोनमेंट ऑफिस के बिल कूकी ने कहा, ‘17 मार्च, 2013 को एक छोटे बोल्डर के आकार का एक वस्तु मेयर इब्रियम में चांद की सतह से टकराया।’ कूक ने कहा, ‘टकराने से धमाका हुआ और जो रोशनी निकली वह, अब तक हमने जो रोशनी देखी है, उससे 10 गुणा अधिक...