बीजिंग. चीन सरकार ने तिब्बतियों के आत्मदाह मामले में तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा के खिलाफ आग उगलते हुए कहा है कि वे भोले-भाले तिब्बतियों को उकसा कर उनका फाएदा अपने निजी हित साधने में उठा रहे हैं।
चीन सरकार द्वार वित्तपोषित ग्लोबल टाईम्स अखबार ने अपने संपादकीय में बुधवार को लिखा 'दलाई लामा और उनके समर्थक जहां एक तरफ् आत्मदाह की निंदा करते हैं वहीं दूसरी ओर आत्मदाह करने वाले भिक्षुओं को हीरो जैसा सम्मान भी देते हैं। आत्मदाह करने वाले अधिकतर लोग बेहद कम उम्र के होते हैं और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में अच्छे बुरे की समझ नहीं रखने के कारण उन्हें पता ही नही...