वाशिंगटन.अमेरिका के दिवंगत राष्ट्रपति जॉन एफ.केनेडी और मार्लिन मुनरो के कथित रोमांस का गवाह रहा खूबसूरत मकान अब बिकने वाला है। कैलीफोर्निया में पहाड़ों के बीच बने इस आशियाने की कीमत एक करोड़ 20 लाख डॉलर बताई जा रही है। बताया जाता है कि कैलीफोर्निया के लास एंजेलिस के बाहरी इलाके में चैट्सवर्थ स्थित 9361 फारालोन एवेन्यू 1960 के दशक में केनेडी और मुनरो के एक मित्र सिनात्रा ने उन्हें...
लंदन.फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने उन सभी आरोपों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि उन्होंने वर्ष 2007 के राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार अभियान के लिए लीबिया के तत्कालीन तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी से अवैध रूप से 4.2 करोड पाउंड लिए थे। सरकोजी के प्रवक्ता नताली कोसिउस्को मोरिजेट ने गद्दाफी से अवैध रूप से वित्तीय मदद लेने संबंधी रिपोर्टो को खारिज करते हुए कहा कि...
लंदन.आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन अपने अंतिम दिनों में अपनी सबसे छोटी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करता था। इस दौरान ओसामा ने अपने बालों को रंगने के लिए डाई और ताकत बढ़ाने के लिए प्राकृतिक वियाग्रा का इस्तेमाल किया। समाचार पत्र 'द डेली मेल'के मुताबिक मारे जाने से पहले ओसामा अपनी तीन बीवियों के साथ रहता था इनमें से उसकी सबसे छोटी बीवी की...
बीजिंग. चीन में ब्लैकमेलिंग के मामलों में शामिल कम से कम 42 वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है। ये वेबसाइटें लोगों को धमाकाकर पैसे वसूलती थीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य इंटरनेट सूचना कार्यालय (एसआईआईओ)के एक सूत्र के हवाले से बताया कि ये बेबसाइटें विभिन्न कम्पनियों और लोगों से जबरन पैसे मांगती थीं।
इन वेबसाइटों को सरकारी एजेंसियों और जन कल्याण संस्थानों के झूठे नाम से चलाया...
कुआलालंपुर. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चुनाव सुधारों की मांग को लेकर रैली निकाल रहे करीब 25 हजार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ और रसायन युक्त पानी की बौछार की।
प्रदर्शकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग पूर्वाग्रह से प्रेरित है और मतदाता सूची में फर्जी नाम हैं।
प्रदर्शनकारी गैर-सरकारी संगठन बेरसिह 3.0 के बैनर तले इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर जाने की...
वाशिंगटन.अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने कहा कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अमेरिका हालांकि थोड़ा सुरक्षित हुआ है लेकिन कोई ऐसा 'सिल्वर बुलेट' नहीं है जो इस आतंकवादी संगठन के पूरे नेटवर्क को समाप्त कर दे। उन्होंने 'सिल्वर बुलेट' शब्द को 'जादुई ताकत' के रूप में इंगित किया। समाचार चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक पनेटा का यह बयान ओसामा के मारे जाने की पहली बरसी...
बुखारेस्ट. मध्य यूरोपीय देशों के राजनीतिक परिदृश्य में ऋण संकट का दुष्प्रभाव स्पष्ट तौर पर नजर आने लगा है। इसकी चपेट में आकर नीदरलैंड की सरकार के गिरने से जो सिलसिला शुरू हुआ था,उसकी लपेटे में दो माह पुरानी रोमानिया की सरकार भी धराशाई हो गई।
गौरतलब है कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने इस सप्ताह बजट नियंत्रित करने की यूरोपीय संघ के दिशा-निर्देशों पर अमल करने में...
लंदन. ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में फेल होने से नाराज एक सिरफिरे ने सेंट्रल लंदन को तीन घंटे रोके रखा। अपने शरीर में गैस कनस्तर बांधकर वह एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया। चार लोगों को बंधक बना लिया। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद माइकल ग्रीन नामक इस शख्स को पकड़ा।
सेंट्रल लंदन में टोटेनहम कोर्ट रोड इलाके में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक...
लंदन.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ्) के पूर्व प्रमुख डोमेनिक स्ट्रास कान ने यौन प्रकरण में अपना नाम उछलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने राष्ट्रपति चुनावों में अपनी राह आसान करने के लिए उन्हें बदनाम कर दिया। ब्रिटिश दैनिक गार्डियन को दिए विशेष साक्षात्कार में कान ने कहा कि न्यूयार्क के सोफिटेल होटल के उनके कमरे...
वाशिंगटन.अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने शुक्रवार को अपने एजेंट्स के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। एजेंट्स के साल 2000 में मास्को में एक नाइटक्लब में जाने का मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। 'वॉल स्ट्रीट' जर्नल के मुताबिक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट साल 2000 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की रूस यात्रा के दौरान मास्को में एक नाइटक्लब में गए थे। समाचार एजेंसी आरआईए...
कुआलालंपुर.मलेशिया की एक अदालत ने एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार को एक व्यापारी को ट्विटर पर उसे बदनाम करने के एवज में 86 लाख रूपए हर्जाने के तौर पर देने का आदेश दिया है। मलेशिया में इस तरह का यह पहला मामला है जब निंदात्मक ट्विट्स के लिए किसी को हर्जाना दिया गया है। 'सिटिज़न नदेस' के रूप में प्रसिद्ध आर नदेस्वरण को न्यायाधीश अमेलिया टी हांग गोक ने मोहमद सलीम फ़तेह को सामान्य क्षति के...