वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके संभावित प्रतिद्वंदी मिट रोमनी के बीच का फासला धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। एक ओर जहां ओबामा की बढ़त दिनोंदिन कम होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर रोमनी के समर्थन में लगातार इजाफा हो रहा है। ‘यूएस टुडे’ की ओर से कराए गए ताजा जनमत सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। इसके अनुसार देश के 12 प्रमुख राज्यों में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है।
इस...
एथेंस। ग्रीस में हालिया चुनाव में खंडित जनादेश के बाद फिर से चुनाव कराए जाने की स्थिति बन रही है। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी न्यू डेमोक्रेसी गठबंधन सरकार बनाने में नाकाम हो गई है। राष्ट्रपति कारोलोस पापोलियस ने सोमवार को न्यू डेमोक्रेसी नेता एंटोनियस समारास से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया था। समारास ने सोमवार देर रात ऐलान किया कि कोई भी पार्टी उनके साथ गठबंधन...
वर्ष 2006 में एक डेंटिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान चेक रिपब्लिक के पूर्व प्रधानमंत्री मिरोस्लाव मैकेक द्वारा स्वास्थय मंत्री डेविड रैथ के साथ किए अशोभनीय व्यवहार किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के शुरूआत में ही मैकेक ने कह दिया था कि वो इस कार्यक्रम के शुरूआत में रैथ से अपने निजी मामले का निपटारा करना चाहते...
महिलाओं ने ऐसे विज्ञापनों को रूढ़िवादी विचारधारा को बढ़ावा देनेवाला बताया है.
गुलाबी रंग के स्टूडियो में तंग कपड़े पहने कुछ आकर्षक दिखने वाली महिलाओं से जब कुछ सरल सवाल पूछे जाते हैं तो वो उनके सही जवाब नहीं दे पातीं.
मसलन क्या धरती चांद के इर्द-गिर्द घूमती है? इस सवाल के जवाब में वो हां कहती हैं.
इस बीच शो के असल प्रतियोगी, पूरे कपड़े पहने कुछ पुरुष ये अंदाजा लगाते हैं कि ये...
वाशिंगटन| अमेरिकी व अन्य खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका जाने वाले एक विमान को विस्फोट से उड़ाने की आतंकवादी साजिश विफल कर दी है। खुफिया एजेंसियों ने विस्फोटक यंत्र को बरामद कर लिया है, जो पूर्व में अलकायदा आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई युक्ति के समान है। सीएनएन के मुताबिक कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को यहां कहा कि इस घटना में अरब प्रायद्वीप में सक्रिय यमन के अलकायदा...
वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने एक बुजुर्ग अमेरिकी बंधक को लेकर अलकायदा के साथ बातचीत करने से इंकार कर दिया है। इस अमेरिकी बुजुर्ग को पाकिस्तान में अगवा कर लिया गया था। वह पिछले अगस्त से ही अलकायदा के कब्जे में है।
समाचारों के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्ने ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह भी कहा कि ओबामा प्रशासन अपहरण की इस घटना की...
जॉर्ज पेपोंड्रू, पूर्व प्रधानमंत्री, ग्रीस
2009 चुनाव में जॉर्ज की पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे भीषण मंदी में घिरे ग्रीस ने ताजा चुनाव में उन्हें बाहर कर दिया।
बलरुस्कोनी, पूर्व प्रधानमंत्री, इटली
आर्थिक मंदी से ज्यादा सिल्वियो बलरुस्कोनी को उनके सैक्स स्कैंडल और बढ़ते भ्रष्टाचार ने सत्ता से बाहर कर दिया।
जोस सोकरेट्स, पूर्व...
दक्षिण कोरिया में कस्टम अधिकारियों ने बच्चों के मांस से भरे हुए हजारों कैप्सूल बरामद किए हैं। दक्षिण कोरिया में इन कैप्सूलों की काफी डिमांड थी। इन कैप्सूलों को यह बताकर बेचा जाता था कि इनसे सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस संगीन अवैध व्यापार को चीन से चलाया जा रहा था। सुनियोजित तरीके से चलाए जा रहे इस व्यापार में गर्भपात करवाए गए बच्चों और छोटे मृत बच्चों को मेडिकल...
मॉरेल की रिपोर्ट के अनुसार हिटलर सांड के अंडकोष की दवाईयों का इंजेक्शन भी लेते थे.
जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बारे में नित नई जानकारियां आती रहती हैं.
अब मिल रही जानकारियों के अनुसार हिटलर कोकीन के नशेड़ी थे और अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर करने के लिए कई दवाईयां भी खाया करते थे.
अलेक्ज़ेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शन्स ऑफ स्टांपफोर्ड (एएचए)कुछ ऐसे दस्तावेजों की नीलामी कर रहा है...
मॉस्को। विरोध-प्रदर्शनों के बीच ब्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को तीसरी बार रूस राष्ट्रपति पद की शपथ ली। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुतिन के राष्ट्रपति बनने पर रूसी ऑथरेडॉक्स चर्च के सर्वोच्च पादरी किरिल ने क्रेमलिन के शाही चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्हें 30 तोपों की सलामी भी दी गई। चार मार्च को हुए...
काबुल। 36 साल की बेवा फौजिया कूफी एक ऐसे देश में हौसले की मिसाल हैं, जिसे दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खराब जगह के तौर पर देखा जाता है। अफगानिस्तान जैसे देश में जहां महिलाओं को अधिकारों के नाम पर कुछ हासिल नहीं है, वहां फौजिया राष्ट्रपति बनने का ख्वाब देखती हैं। उनके इसी बेखौफ अंदाज को देखते हुए अमेरिका की एक वेबसाइट ने दो बच्चियों की इस मां को दुनिया की 150 निडर महिलाओं की सूची में...
वाशिंगटन।अलकायदा ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर अमेरिका उनकी मांगें नहीं मानता है, तो अमेरिकी बंधक वारेन वैनस्टीन की हत्या कर दी जाएगी। इस वीडियो में वारेन को अपनी जान बचाने की गुहार लगाते दिखाया गया है। उसने वीडियो में कहा है, ‘मिस्टर प्रेसिडेंट, मेरी जिंदगी आपके हाथ में है। अगर आप मांगों को मान लेते हैं, तो मैं जीवित रहूंगा। अगर नहीं, तो फिर इनके हाथों मार दिया जाऊंगा।’...
लंदन। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि 116 देशों की यात्रा करने वालीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शादी के बाद कभी भी अपने ससुराल का दौरा नहीं किया है। महारानी कभी ग्रीस नहीं गई, जबकि उन्होंने प्रशांत महासागर में स्थित तुवालु जैसे द्वीपीय देश से लेकर रूस, चीन, चिली, घाना और ऑस्ट्रेलिया तक की यात्रा की है।
मारे जा सकते थे प्रिंस फिलिप के पिता
इसलिए ताज्जुब होता है कि उन्होंने...