इस्लामाबाद.पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 17 मार्च को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के दौरान ही अगले आम चुनाव की घोषणा कर सकते हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष जरदारी ने हाल ही में सहयोगी गठबंधन के साथ आम चुनाव के बारे में विचार-विमर्श किया था। उम्मीद है कि राष्ट्रपति संसद को संबोधित करने से पहले एक बार फिर गठबंधन दलों के साथ बातचीत...
इस्लामाबाद. गृह मंत्री रहमान मलिक ने दावा किया है कि उनके पास नेताओं को एक बैंकर द्वारा लाखों रुपए दिए जाने के मामले में दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट उन्हें कोर्ट में तलब करता है, तो वे इन सबूतों को पेश करेंगे।
आरोप है कि 1990 के चुनाव में नेताओं को रक्षा प्रतिष्ठानों के कहने पर बैंकर ने धन मुहैया कराए थे। शीर्ष अदालत इस समय आईएसआई द्वारा नेताओं को...
इस्लामाबाद.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार ने माना है कि देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) की हमेशा से राजनीतिक शाखा रही है। पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्तार ने कहा कि आईएसआई की राजनीतिक शाखा रही है। एजेंसी के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जहीरुल इस्लाम प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति को एजेंसी की नीतियों तथा...
इस्लामाबाद.आम तौर पर प्रेमी अपनी बेवफा प्रेमिका पर तेजाब फेंकते नजर आते हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इसका उलट नजर आया। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि काफी दिनों से वह उसकी अनदेखी कर रहा था। युवक को बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय अखबार ‘डॉन’ ने जख्मी युवक मोहसिन के हवाले से बताया है कि वह एक बस स्टॉप के पास...
लाहौर.पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ रिश्वत मामले दोबारा खोलने के विवाद पर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि वे संविधान के अनुसार ही काम करेंगे। राष्ट्रपति को छूट पर फैसला लेने का अधिकार सिर्फ संसद के पास है। सुप्रीम कोर्ट ने गिलानी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे स्विस प्रशासन को इस बारे में पत्र लिखें। इसके लिए उन्हें 21 मार्च तक का समय दिया...
कराची.पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। यह सामने आया है पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में। इसके अनुसार,सिंध में हर महीने 20 से 25 लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। आयोग ने पत्रकारों को बताया कि ऐसा करने वाले कानून में खामी का फायदा उठा रहे हैं। आयोग की तरफ से अमरनाथ मोतूमेल ने कहा कि यह धर्म परिवर्तन...
पाकिस्तान के शहर कराची में हिन्दुओं ने होली धूमधाम से मनाई। शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे हिन्दुओं ने एक दूसरे को जम कर रंग लगाए और बॉलीवुड के नए पुराने गानों पर जमकर थिरके। वीडियो साभार हुर्रियत न्यूज़
इस्लामाबाद. 17 मार्च को लगातार पांचवीं बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद आसिफ अली जरदारी इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे। जरदारी ने 17 मार्च को सीनेट और ‘नेशनल असेंबली’ का संयुक्त सत्र बुलाया है,जिसमें वे सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों के बारे में बताएंगे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जरदारी चार साल के दौरान गठबंधन सरकार की...
इस्लामाबाद.ऑस्कर जीतने वाली पाकिस्तान की वृत्तचित्र निर्माता शरमीन ओबैद-चिनॉय चाहती हैं कि पाकिस्तान के लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए। 'सेविंग फेस'बनाने वाली ओबैद-चिनॉय ने बताया कि तेजाब हमालों के संकट से निपटने के लिए इतने सारे लोगों को संघर्ष करते देखना बहुत खुशी की बात है और उम्मीद है कि उनके प्रयास अंतत: इस बुराई को जड़ से मिटा देंगे। समाचार पत्र 'डान' ने ऑस्कर...
इस्लामाबाद. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने 16 साल के बाद चुनाव को प्रभावित करने के लिए सेना द्वारा नेताओं को धन मुहैया कराने की जांच शुरू कर दी है।
यह मामला पाकिस्तान में शीर्ष कोर्ट की उभरती शक्तियों का प्रतीक है,जो अभी प्रधानमंत्री के खिलाफ अवमानना के मामले की जांच कर रहा है।
गौरतलब है कि गुरुवार को सरकारी बैंक मेहरान के बैंकर युनूस हबीब ने गवाही दी थी कि उन्होंने तत्कालीन...
इस्लामाबाद.ओसामा बिन लादेन इस्लाम का नायक है। अगर उसकी विधवाओं को नहीं छोड़ा गया तो जजों, वकीलों, सरकारी अफसरों और सुरक्षाबलों पर हमले किए जाएंगे। पाकिस्तान सरकार को यह चेतावनी तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने दी है। एहसान ने कहा कि लादेन इस्लाम का नायक है और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में...
इस्लामाबाद.पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसके लिए कश्मीर का मसला काफी अहम है और इस समस्या का समाधान अब भी उसकी प्राथमिकता है इसलिए वह भारत के साथ संबंध सामान्य बनाने का अर्थ यह कतई नहीं है कि वह यह मसला ठंडे बस्ते में डाल रहा है। विदेश मंत्नालय के प्रवक्ता अब्दुल बसीत ने कहा कि कश्मीरी लोगों की इच्छा को सामने रखकर ही भारत और पाकिस्तान इस मसले पर किसी अंतिम निष्कर्ष पर...