इस्लामाबाद।पाकिस्तान के पास भारत से भी अधिक परमाणु हथियार होने की आशंका है। वह अपने परमाणु जखीरे को बढ़ाने के लिए हर साल 2.5 अरब डॉलर (तकरीबन 12 हजार आठ सौ करोड़ रुपए) खर्च कर रहा है। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर ‘वुमन इंटरनेशनल लीग फॉर पीस एंड फ्रीडम’ नामक संगठन की रिपोर्ट में यह जानकारी है। करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट ‘एश्योरिंग डिस्ट्रक्शन फॉरएवर: न्यूक्लियर...
इस्लामाबाद। सियाचिन में शनिवार को हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबे 127 पाकिस्तानी सैनिकों सहित 138 लोगों की पांच दिन बाद भी खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना को न तो कोई सुराग और न ही कोई शव मिला है। ये सैनिक पाकिस्तानी की 6वीं नॉर्दर्न लाइट इंफेंट्री के हैं। सेना के मुताबिक हिमपात और तापमान में गिरावट के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बर्फबारी की...
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका विभाग बदला जा सकता है। अमेरिका के एक राजनयिक से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान पर विरोधाभासी बयान देने के बाद यह चर्चा आम हुई है।
प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने संवाददाताओं से यह कहकर सबको चौंका दिया कि भारत के साथ कश्मीर जैसे मुद्दे को हल करने के लिए फ्रेश टीम...
लाहौर। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के नेताओं का कहना है कि संगठन प्रमुख हाफिज सईद उस पर अमेरिका द्वारा इनाम घोषित किए जाने के डर से अंडरग्राउंड नहीं होगा। उसे पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों का समर्थन हासिल है।
अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डॉलर (50 करोड़ रुपए) के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे अंडरग्राउंड होने की सलाह दी थी। लेकिन जेयूडी के एक सदस्य ने बताया कि अगर वह...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को अब सुप्रीम कोर्ट में सफाई पेश करने का मौका नहीं मिलेगा। चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी ने सोमवार को यह घोषणा की। मुशर्रफ बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में भगोड़ा घोषित हो चुके हैं।
चीफ जस्टिस ने कहा कि मुशर्रफ को सफाई और समर्पण के कई मौके दिए जा चुके हैं लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस चौधरी ने यह...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत यात्रा की पाकिस्तान मीडिया ने काफी सराहना की है। भारत के साथ रिश्तों को लेकर आग उगलने वाले पाक मीडिया ने कहा है कि रिश्तों को सुधारने के मामले में एक बार ही कोई बड़ा कदम उठाने के बजाय कई छोटे-छोटे कदम उठाना ज्यादा बेहतर है।
पाकिस्तान के ‘एक्सप्रेस दैनिक ट्रिब्यून’ ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व वाली...
इस्लामाबाद। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल की औचक भारत यात्रा की निंदा की है। बिलावल पर विशेष तौर पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस 23 साल के नेता को देश की भावनाओं की समझ नहीं है। भुट्टो परिवार के उभरते राजनीतिक स्टार पर अंगुली उठाते हुए उन्होंेने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को माफ नहीं करेगी, जो देश और इसके प्रतिष्ठानों के प्रति...
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी पहली भारत यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों का इजहार किया है। बिलावल ने ट्वीट के जरिये भारत और पाकिस्तान के हुक्मरानों की आलोचना की है। 23 साल के बिलावल ने ट्वीट किया, ‘दोनों देशों के लिए यह बेहद शर्म की बात है जहां अधिकतर आबादी गरीबी...
लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने उस याचिका पर सुनवाई 20 अप्रैल तक स्थगित कर दी है, जिसमें अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे संविधान का उल्लंघन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करें।
मुख्य न्यायाधीश शेख अजमत सईद के नेतृत्व वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ वकील इलामुद्दीन गाजी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इससे पहले...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान का कहना है कि जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद इस्लामी विद्वान है। इन दिनों वह आतंकियों को सुधारने का काम में लगा हुआ है। पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अभियान में शामिल अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हाफिज सईद ने आतंकियों को सुधारने के पंजाब सरकार के कार्यक्रम से सहमति जताई है। वह इस सिलसिले में पूरी मदद को भी तैयार है।
हाल में पंजाब प्रांत के अधिकारियों से सईद...
इस्लामाबाद.पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन में प्रकाशित एक खबर के अनुसार पाकिस्तान के एक शीर्ष आतंवाद विरोधी अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने दावा किया है कि जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद कट़टरपथी अतिवाद कम करने में मददगार है ।पाकिस्तान के पंजाब प्रातं में आतंकवादी गतिविधियों की जांच में शामिल रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है गौरतलब है कि अमेरिका ने प्रतिबंधित...