फीनिक्स.अमेरिका में पिछले कई महीनों से बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग और बर्फबारी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। मंगलवार रात एरिजोना का फीनिक्स शहर धूल के तूफान से घिर गया और देखने वालों को ऐसा लगा मानो प्रलय ने दस्तक दे दी हो। पूरे शहर में धूल ही धूल फैल गई थी। इस धूल भरे तूफान को ‘हाबूब’ कहते हैं। अमेरिकी मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ऐसे तूफान सितंबर के अंत तक आते रहेंगे। तूफान...
काबुल.अफगानिस्तान की संसद में मंगलवार को दो महिला सांसद आपस में लड़ पडीं। दरअसल यहां पाकिस्तान की ओर से हुए रॉकेट हमले पर चर्चा चल रही थी कि इसी बीच यह महिला सांसद आपस में जा भिड़ीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में अफगानी सांसद और पूर्व फौजी जनरल रहीं नाज़िफा जाकी ने अपना एक जूता निकाल,एक अन्य सांसद हमीदा अहमदजई पर दे मारा।अचानक हुई इस घटना से सकपकाई हमीदा ने भी पानी से भरी...
आपने इससे पहले बंदरों द्वारा शैतानी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो ना ही तो आपने सुना है और ना ही देखा होगा। दरअसल इंडोनेशिया में मकाक (अफ्रीका का लंगूर) प्रजाति के बन्दर ने मशहूर फोटोग्राफर डेविड स्लैटर्स का कैमरा छीन लिया। कैमरा छीनने के बाद लंगूर का मन नहीं माना तो इसने उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। इसी बीच मकाक ने अपने कुछ बहुत ही शानदार फोटो...
थाईलैंड में दिनों दिन आतंकवादियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां के दक्षिणी प्रांत नाराथीवाट में सामने आया जहां रिहायशी इलाके में खड़ी कार में आतंकियों ने बम लगा दिया। कार में बम होने की जानकारी मिलते ही बम डिस्पोजल दस्ता मौके पर पहुंचा। कार में रखे बम को निष्क्रिय करने पहुंचे दस्ते के सदस्य ने जैसे ही कार की तरफ हाथ बढ़ाया इसमें विस्फोट हो गया। अचानक हुए...
दुनिया भर में अपने सैनिक अड्डों के लिए विख्यात अमेरिकी सेना का एक रोचक चेहरा सामने आया है। डेली मेल ने एक अन्य अंग्रेजी वेबसाइट के हवाले से अमेरिकी सेना के जवानों के कुछ बेहद गुदगुदाने वाले चित्र प्रकाशित किए हैं। इन तस्वीरों को देख अंदाज़ा लगाया जा सकता है युद्ध क्षेत्र में भी कैसे ये सैनिक अपने लिए कुछ अच्छे पल तलाश लेते हैं..
तस्वीरों में देखें अमेरिकी सेना के जवानों को...