रांची. पेट्रोल की बढ़ी बेतहासा कीमत को लेकर लोग अलग अलग ढग़ से अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। युवाओं ने इससे हट कर अपने गुस्से का इजहार किया है। एक युवक ने मनमोहन के पुतले को काट खाने के लिए आगे बढ कर सरकार के प्रति गुस्सा जताया है।
इधर, प्रखंड आजसू के तत्वावधान में 24 मई को मुख्य चौक पर पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी का...
गिरिडीह. बेटी जवान होने के साथ ही बाप की चिंता बढऩे लगती है। बढ़ते दहेज के सामने बाप को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन जब बेटी खुद जीवन साथी को चुनकर बाप को जिम्मेवारी से मुक्त कर दे, तो उससे और अच्छा क्या हो सकता है। लेकिन एक कलियुगी बाप ने बेटी की सुहाग पर ही कुदृष्टि डाल दी है। लिहाजा बेटी की सुहाग पर खतरा पैदा कर दिया। मामला धनवार थाना क्षेत्र के बादीडीह गांव की...
बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में आज सुबह मोटरसाइकिलों से भरे ट्रक में आग लगने से 53 मोटर साइकिलें जलकर राख हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जरीडीह थाना क्षेत्र में जैना मोड के पास इस ट्रक के 11 हजार वोल्ट की बिजली तार के सम्पर्क में आ जाने के कारण आग लग गयी।
ट्रक चालक ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। अग्निशमन दस्ते के घटना स्थल पर पहुंचने तक ट्रक...
धनबाद. रात के 11 बजे हैं। हम सड़कों पर निकले हैं, अंधेरे से परेशान शहर का हाल जानने। बरमसिया रेलवे कॉलोनी में अपने घर के दरवाजे के सामने बैठी हैं मिनिशा चक्रवर्ती। उनकी गोद में 2 वर्ष का बेटा है, बगल की कुर्सी पर पति सुदिप्तो चक्रवर्ती। बकौल मिनिशा, ‘2 घंटे से बिजली कटी है। बच्चा सोने का नाम नहीं ले रहा। रो-रो कर इसका बुरा हाल।’ फिर सुदिप्तो बोल पड़ते हैं, अंदर बाबूजी बीमार पड़े हैं।...
लातेहार.लातेहार सदर प्रखंड के कैमा गांव के खजुरिया आहर टोले में लोगों की लॉटरी लग गई है। यहां मनरेगा के तहत खोदा गया कुआं पानी नहीं, कोयला उगलने लगा है। भूख-प्यास भूलकर लोग अब कोयले की तस्करी में जुट गए हैं। अब तक 40 ट्रक कोयला कुएं से निकालकर बेचा जा चुका है। लगभग 40 लाख रुपए की कमाई हुई है, जबकि प्रशासन ने ऐसे किसी कुएं की जानकारी होने से इनकार किया है। टोले में इजराइल खां नामक लाभुक को...