चान्हो. एक ओर जहां बेटियों को कोख में खत्म किया जा रहा है, वहीं चान्हो स्थित बहराटोली के माता-पिता ने अपनी 14 साल की लापता बेटी सौम्या (बदला हुआ नाम) को अपने दम पर खोज निकाला। वह आठ माह से लापता थी।
खास ये है कि लंबी अवधि बीत जाने पर कई मां-बाप अपनी बेटियों को अपनाने में हिचकते हैं, जबकि सौम्या के पिता का कहना है कि गलती उसकी है जिसने उसे बेच दिया या जिन्होंने नौकरानी की तरह उससे काम कराया। मेरी बेटी मेरी शान है और हमने उसे ढूंढ़कर अपना फर्ज निभाया।
सौम्या के पिता ने नवंबर, 2012 में ही चान्हो थाने में बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कुछ नहीं हुआ।...