पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के जेवीएम विधायक मिस्त्री सोरेन से अपराधियों ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। 72 घंटे में पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने शुक्रवार रात ही पाकुडिय़ा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। विधायक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मोबाइल नंबर 9693778137 से उनके मोबाइल पर एसएमएस आया।
इसमें रंगदारी की...
देवघर। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को प्रात:कालीन सरकारी पूजा के साथ ही एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले की शुरुआत हो गई। पहले दिन करीब 60 हजार कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया।
इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के नारों से गूंजता रहा। जल चढ़ाने वालों में भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से आए श्रद्धालु भी शामिल थे। परिसर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
दुमका। 12 जुलाई दुमकावासियों के लिए एक नई सुबह लेकर आई। झारखंड की उपराजधानी दुमका के लोगों का रेल से सफर का दशकों पुराना सपना सच हो गया। आजादी के बाद पहली बार लोगों ने मंगलवार को अपने शहर में ट्रेन की सीटी सुनी। सुबह से ही स्टेशन पर लोग जुटने लगे।भीड़ इतनी कि स्टेशन पर खड़ा होने की जगह भी नहीं बची।
ऐसा लग रहा था मानो कोई बड़ा उत्सव हो। बूढ़े, बच्चे, महिलाएं और जवान हर कोई इस खुशी के पल...
दुमका.बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर तीन बाल बंदी फिल्मी अंदाज से फरार हो गये है। फरार सभी बाल बन्दी चोरी के आरोप में यहां बन्द थे। घटना रविवार को करीब छह बजे की बतायी जाती है। डीएसपी एबी राम व टाउन थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। बाद में डीएसपी श्री राम ने भास्कर को बताया कि बाल अपराध अधिनियम के तहत फ रार सभी बाल बंदियों को पकडऩे के लिए कार्यवाई की...
धनबाद.आवास का आवंटन रहने के लिए किया गया था। मगर इस आवासीय परिसर को दुकान में तब्दील कर दिया। रहने के नाम पर बाजार से काफी कम दर पर आवास खरीदा गया और उससे लाखों की कमाई की जा रही है। नियमों को दरकिनार कर आवास को व्यवसायिक प्रतिष्ठान का रूप दे दिया गया। आवास के मूल ढांचे में ऐसी फेर बदल की कि उसका अस्तित्व ही समाप्त हो गया। एक रंग रूप के लिए शहर में अलग पहचान रखने वाले इन आवास की एकरूपता...