रांची। गुमला से तीन साल पहले लापता तीन बच्चों को अब सीबीआई तलाशेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस की नाकामी पर नाराजगी जताते हुए मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने डीजीपी को मामले से संबंधित दस्तावेज एक सप्ताह के अंदर सीबीआई को सौंपने को कहा है। साथ ही सीबीआई को 23 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। ये तीनों बच्चे आकाश राज, शशांक शेखर व पवन सोनी 2008 से लापता हैं।...