Ranchi

विज्ञापन
तक के समाचार
उज्जवल
रविवार
420C/ 270C
उज्जवल
सोमवार
430C/ 260C
उज्जवल
मंगलवार
440C/ 270C

Best of City

टैगोर हिल

रांची रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर मोरहाबादी इलाके में स्थित हिल टैगोर हिल देश भर में प्रसिद्ध है| यह रांची के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है | यहाँ का मुख्य आकर्षण मनोरम वातावरण है | यहां हवाओं में ऐसा जादू है जिससे एक पल में ही सारी थकान छूमंतर हो जाती है | इस पहाड़ी पर चढ़ कर रांची के सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का नजारा लिया जा सकता है| यहां आकर लोग घंटों बैठतें हैं | सूर्योदय व सूर्यास्त का नज़ारा हिल की चोटी से शानदार दिखता है | प्राचीन समय से ही पहाड़ियों की सैर की आनंदमयी अनुभूति का जिक्र अक्सर सुनने को मिलता है। वैसे तो टैगोर हिल के ऊपर पर्यटकों को लुभाने के लिए कोई खास कृत्रिम सजावट नहीं की जाती है परंतु यह स्थान अपने आप में अनूठा है। इसकी ऊंची चोटी से आसपास के क्षेत्र को देखना एक सुखद एहसास कराता है। पिकनिक के दृष्टिकोण से भी यह स्थान काफी रमणीय है। टैगोर हिल की उंचाई जमीन से लगभग 300 फीट उंची है. कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिरिन्द्रनाथ टैगोर यहां रहा करते थे। कहा जाता है कि जब उनकी पत्नी कादम्बरी देवी ने आत्महत्या कर ली तब उनकी याद में उन्होंने यहां एक आश्रम बनाया।

Address: मोरहाबादी, रांची.

दोस्तों से शेयर करें

Email 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें

 
 

फोटो फीचर