क्या चाहिए
500 ग्राम लम्बी कटी भिंडी, २-२ लम्बे कटे टमाटर, प्याÊा व हरी मिर्च, 1-१ छोटा चम्मच जीरा व लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच तेल, 3 चम्मच धनिया पाउडर, १/२ छोटा चम्मच हल्दी, 1 कप खट्टा दही और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं
कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें भिंडी तल लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा तड़काएं। प्याÊा डालकर भून लें। अब भिंडी, टमाटर, नमक व सभी मसाले डालकर पकाएं। अंत में दही डालकर मिलाएं। २-३ मिनट बाद गैस बंद करें। दही भिंडी तैयार है, चावल के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
पिंकी अग्रवाल
जयपुर, राजस्थान