

वो है बच्चे के जन्म से पहले भी जो उससे बातें करती है, वो मां है। जानती है कि शिशु बातचीत नहीं कर सकेंगे, फिर भी हर आने...
कुछ जोड़ियां कभी हालात, तो कभी हादसों की ज़द में आकर टूट जाती हैं। हालात के मद्देनÊार अलगाव के कई कारण हो सकते हैं।...
मेडिटेशन ध्यान मन की उलझन, भटकाव और असमंजस को दूर करने में मदद करता है। यह मन को शांति और एकाग्रता से भर देता है।...
सुबह की शुरुआत चाय बनाने के लिए शक्कर की जगह बताशे के चूरे का इस्तेमाल करें। पोषण ज्यादा, कीमत कम अरहर, मूंग, चना...
ऋतुचक्र के चलते मौसम का बदलना तो लाजमी है। अभी तक ठंड का आनंद लिया, तो अब गर्मियों के दिन रूआब पर होंगे। ठंडी-ठंडी लस्सी, खट्टी-मीठी कैरी, रसीले आम और भी कितनी चीजों हैं, जिनका लुत्फ सिर्फ इसी मौसम में उठाया जा सकता है। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि मौसम के लिहाज से खाने-पीने की आदतों और दिनचर्या में बदलाव करते रहना चाहिए।
आयुर्वेद के मुताबिक- हमें अपनी जीनवशैली, भोजन और दिनचर्या मौसम के...
तोहफा यानी अपनेपन और आश्चर्य में लिपटी खुशी। तकनीकी रूप से तोहफे का मतलब होता है, किसी इंसान या मौके को सम्मानित करने के लिए दी जाने वाली चीज, जिसके बदले में आप कोई आशा नहीं रखते। एक तोहफा कह सकता है, ‘मुझे तुम्हारी परवाह है।’ या ‘मुझसे गलती हुई है, माफ कर दो।’ या फिर और भी बहुत कुछ।
तोहफा दो चीजों तयशुदा तौर पर बताता है, एक तो यह कि आपको किसी ने इस लायक समझा और दूसरा यह कि कितना लायक...
चैत्र नवरात्र से नववर्ष विक्रम संवत् का शुभारम्भ होता है, इसलिए सालभर मां की कृपा बनी रहे, इस उद्देश्य से भी मां भगवती के अनेक रूपों को पूजा जाता है। शास्त्रों में मां का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ विशेष उपायों का उल्लेख किया गया है। इस पावन पर्व पर नियमित पूजन के साथ-साथ इन उपायों को अपनाकर विशेष लाभ अर्जित किया जा सकता है। आइए, इनके बारे में जानते हैं-
चैत्र नवरात्र शक्ति पूजा का...
स्त्री रचकर विधाता ने जैसे रंग रचा हो। सारी ज़िंदगी ढूंढ-ढूंढकर वो रंगों को अपनी ज़िंदगी में शामिल करती रहती है। जाने कब से जानती है वो मेहंदी के पौधे को। पत्तियां तोड़ लाई और रचा लिया हाथों पर। चेहरे के गुलाल ने शायद बताया होगा कि यह रंग माथे पर खूबसूरत लगेगा। सो बिंदिया सजा ली। आलते से पैरों पर सौंदर्य रचा लिया। दामन रंग लिए। स्त्री को जग ने पाया, तो पत्थरों ने भी रत्नों के खज़ाने खोल...
खट्टा मिट्ठा, तो कभी थोड़ा सा उजास, हम सबमें थोड़ा ज्यादा पाने की इच्छा सदा बनी रहती है। कुछ अच्छा मिले, तो उम्मीद से ज्यादा मिले। जितना नसीब से मिले, वो उम्मीद का। उससे ज्यादा मिलता है, तब ही होता है इत्मीनान।
थोड़ा ज्यादा कुदरत के लिए भी मायने रखता है। नदी दौड़ती रहती है अपने ही दो तटों के बीच। सबकुछ सामान्य रूप से चलता रहता है। अपनी ही हदों में बंधी नदी सूख भी जाती है। सागर भी...
विवाह जीवन का अहम पड़ाव होता है। इसके बाद लड़के और लड़की दोनों की जिंदगी काफी बदल जाती है। बड़ों से दोनों को ही नए रिश्ते में निबाह करने और सच्च साथी साबित होने के
लिए समझाइशें दी जाती हंै। कोशिश होती है कि दोनों जीवनसाथी इस बदलाव के लिए तैयार हो सकें। लेकिन इन तैयारियों के साथ साथ एक और पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है। वह है प्रीमैराइिटल
काउंसलिंग। वैवाहिक जीवन की तैयारी में कुछ...
बच्चों पर बागवानी का असर
एक शोध से स्पष्ट हुआ है कि बागवानी में भाग लेने वाले बच्चे खुश रहते हैं और उनकी विकास प्रक्रिया पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। रॉयल हॉर्टिकल्चर सोसायटी द्वारा शुरू किए इस शोध में 1,300 अध्यापक और 10 स्कूल शामिल किए गए थे। परिणामों से यह सामने आया था कि जिन स्कूली बच्चों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया गया, उनमें अधिक चुस्ती-फुर्ती और आत्मविश्वास पाया...
अपनत्व के धागे में नए रंग, नए तराने, नया जज्बा और उत्साह के मोती पिरोना, उतार-चढ़ाव भरी डगर में साथी को ताज़गी का अहसास कराना, अपने रिश्ते को सुहाना करने जैसा है। इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने रिश्ते को नई ताज़गी का तोहफा दीजिए।
मुझे पता है..
हर रोज़, हर समय लगाव का इज़हार कहकर करना मुमकिन नहीं होता। छोटी-छोटी बातों से यह ज़ाहिर ज़रूर हो जाता है।
मिसाल के तौर पर, ‘थैंक यू’ दो ऐसे शब्द हैं, जो...
अचानक मूड खराब हो जाने से नुकसान काफी हो जाता है। जब मन बुरा-सा हो जाए, तो लगता है कि कोई काम न करो। कभी तो इतना गुस्सा आ जाता है कि अच्छा-भला बनता काम बिगड़ जाए।
ऐसा तब होता है, जब अच्छे मूड के हार्मोन को मदद की ज़रूरत होती है। उसकी मदद करने के लिए शरीर में ज़रूरी मैक्रो व माइक्रोन्यूट्रिएंट्स नहीं होते, सो वह भी लाचार हो जाता है। उसकी मदद करें, तो सिरॉटिनिन यानी अच्छे मूड का हार्मोन...