sdfs Maha Kumbh Mela 2013 - Get Spiritual Insight and News Updates, Photos, Videos on Kumbh 2013
 
विज्ञापन
 
Home  >> Uttar Pradesh >> Mahakumbh 2013 >> Live Blog
महाकुंभ 2013
View Previous Blogs:

लाइव ब्लॉग

10:31 AM

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी एवं प्रख्यात हिंदुजा बंधुओं ने संगम पहुंच कर स्नान किया। स्नान के बाद इन लोगों ने चिदानंद मुनि के आश्रम में विशेष पूजन किया।

09:19 AM

कुंभ क्षेत्र में अव्यवस्था को लेकर साधु संतो का अनशन आज। 

09:19 AM

कुंभ क्षेत्र में सुंधांशु महाराज का आगमन आज। सेक्टर 6 में होगा उनका प्रवचन।

09:19 AM

संगम तट पर प्रबल जी महाराज के शिष्य गुण प्रकाश चेतन का पट्टाभिषेक आज। शाम 4 बजे सेक्टर 9 में होगा पट्टाभिषेक। 

09:19 AM

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में नागा सन्यासियों एवं स्नान घाटों के पास फोटो खीचने के कानून का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मेला प्रशासन इस संबंध में बने नियमों को सख्ती से लागू करे। यह आदेश जस्टिस सुनील अंबवानी एवं न्यायमूर्ति भारत भूषण ने हेमंत कुमार कि याचिका पर दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि कोई भी फोटोग्राफर संगम घाट से 100 मीटर की दायरे में फोटो नहीं खींचेगा।