मुंबई. अपने पार्टी विधायकों को आम आदमी के हित में काम करने की सलाह देते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि इससे अंतत: पार्टी को सत्ता में फिर से आने में मदद मिलेगी।
गडकरी ने कहा, ‘मतदाता और जनता लोकतंत्र की वास्तविक आत्मा है और आम आदमी के हित में काम करने से ही हमारी पार्टी को मदद मिलेगी।’ वह ठाणे के उत्तान में रामभाउ महालगी प्रबोधिनी में महाराष्ट्र के...
नागपुर. बांबे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे तथा अन्य द्वारा शराब के उत्पादन में खाद्यान्न के प्रयोग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया।
न्यायमूर्ति वसंती नाइक और न्यायमूर्ति प्रसन्ना वरले की खंडपीठ ने बचाव पक्ष के वकील कार्तिक शुकुल की दलीलें सुनने के बाद इस याचिका को खारिज कर दिया।
कार्तिक ने दलील दी कि सामाजिक...
मुंबई. एक साल बाद मुंबई के पास फिर समुद्री प्रदूषण का खतरा पैदा हो गया है। मुंबई से 20 नॉटिकल मील दूर डूबे एमवी रॉक जहाज से रविवार को रिसाव शुरू हो गया। यह जहाज इंडोनेशिया से गुजरात जा रहा था।
इसमें 60 हजार टन कोयला है। इसके टैंक में 100 मीट्रिक टन तेल है। पिछले शुक्रवार को यह जहाज डूबा था। इसके बाद से ही इसमें से तेल रिसाव की आशंका जताई जा रही थी। अनुमान है कि जहाज से 1.5 से 2 टन तेल प्रति...
मुंबई. लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अपना समर्थन देते हुए मुंबई के प्रसिद्ध डब्बा वालों ने कहा कि हजारे की प्रस्तावित भूख हड़ताल शुरू होने की तारीख 16 अगस्त को सेवाएं नहीं दी जाएंगीं।
मुंबई में करीब साढ़े चार हजार से पांच हजार डब्बा वाले हर दिन बहुत सस्ती कीमत और सटीक समय पर करीब दो लाख लोगों को घर के बने खाने की आपूर्ति करते हैं।
मुंबई जीवन डब्बा...
नागपुर. फ्रेंडशिप डे कब और कहां मनाना है? शनिवार को युवाओं की टोली ने तय कर लिया है। इस हिसाब से पूरी तैयारी भी हो चुकी है। एक चीज ऐसी है जिसका सबने बहुत ख्याल रखा है। वह है दोस्तों की भावना।
इसके लिए आज दिनभर गिफ्ट गैलरी में युवाओं की भीड़ कुछ खास कोटेशन गिफ्ट और कार्ड खोजने में व्यस्त रही। सबसे अधिक ऐसे कोटेशन वाले कार्ड और गिफ्ट की मांग रही जिसमें बचपन से लेकर आज तक की दोस्ती के पल...
नागपुर. उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी में जुटीं भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती शुक्रवार की रात यहां पहुंची। शनिवार दोपहर कई घंटों तक संघ मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर भोपाल लौट गईं। इस दौरे के दौरान साध्वी मीडिया से रूबरू होने से बचती रहीं। बताया गया कि यह उनका गुप्त दौरा था।
सूत्र बताते हैं कि सुश्री भारती शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में चुनावी किलेबंदी शुरू...
नागपुर. निजामुद्दीन से हैदराबाद के लिए चलने वाली दक्षिण एक्सप्रेस शनिवार की शाम नागपुर में अटक गई। यह गाड़ी अपने साथ बड़ा खतरा लिए हुए चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार ट्रेन के एक एसी-2 टीयर कोच के नीचे एसी सिस्टम का कोई उपकरण लटक रहा था जिससे आवाज भी हो रही थी। नागपुर स्टेशन पर दाखिल होने के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला तो इसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद ये ठीक...
मुंबई. उघोगपति रतन टाटा को देश का सबसे सेक्सी शख्स करार दिया गया है। यह मानना है बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का।
जॉन के मुताबिक टाटा भारत के सेक्सिएस्ट बैचलर हैं। इंडियाज सेक्सिएस्ट बैचलर नामक शो में भाग लेने वाले जॉन का कहना है कि मधुर व्यवहार वाले रतन टाटा में सेक्सी बैचलर की सारी योग्यताएं हैं।
वर्धा. भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर नई दिल्ली में 9 अगस्त को राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील के हाथों स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल होने वर्धा की स्वाधीनता संग्राम सेनानी कंचन बेन शाह नहीं जाएंगी।
सरकार की गलत नीतियों के कारण कंचनबेन शाह ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा क्रांति दिवस पर देश के चुनिंदा स्वाधीनता...
पुणे. तीन छात्रों ने अपने स्कूल के शिक्षक के नाम से फेसबुक पर अकाउंट तैयार कर सहयोगी शिक्षिका के साथ अश्लील शब्दों में चैटिंग की। यह घटना तब उजागर हुई जब जिला ग्रामीण पुलिस के सायबर क्राइम सेल ने फेसबुक के अधिकारियों से संपर्क कर इस बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बहुचर्चित इंटरनेशनल स्कूल के एक शिक्षक ने जिला ग्रामीण पुलिस की सायबर क्राइम सेल में अर्जी दी...
मुंबई. कॉमनवेल्थ गेम्स संबंधी कैग की रिपोर्ट में सुरेश कलमाडी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख की भूमिका पर भी सवाल उठने से राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।
राज्य के कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पुणो में युवा कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन के दौरान कलमाडी के कारनामों के बारे में विलासराव को आगाह किया गया था।
उन्होंने कलमाडी पर अंकुश लगाने की बजाय सभी गैर-कानूनी...
नागपुर. हिलसा मछली और झींगा सदियों से स्वाद के पारखियों के लिए, खासकर पश्चिम बंगाल से नागपुर व विदर्भ के अन्य जिलों में आए बंगाली लोगों के लिए पसंदीदा खाद्य हैं।
उपराजधानी के कुछ मछली विक्रेता मछलियों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए मुर्दे पर लगने वाले रसायन फॉर्मेलीन डी-हाइड का लेप कर खुद तो मोटी कमाई कर रहे हैं लेकिन संतरानगरी के लोगों को हाई प्रोटीन डाइट के नाम पर कैंसर...