अहमदनगर. अहमदनगर जिले के रालेगणसिद्धी गांव में शुक्रवार शाम को आयोजित विशेष ग्रामसभा में अण्णा ने सरकार की नीति पर कई सवाल उठाये। अण्णा ने कहा कि देश की संसद पर हमें पूरा भरोसा है।
इसी कारण जनलोकपाल कानून का मसौदा चर्चा के लिए लोकसभा में पेश करने की मांग की जा रही थी। लेकिन जनलोकपाल को लेकर सरकार ने कई झूठे वादे किये। केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम शरारती हैं।
जनलोकपाल बिल के...
अमरावती. राजापेठ पुलिस थाने के लाकअप से सुबह एक आरोपी संकेत गोविंदराव ठवकर 30, स्वागतम कालोनी, गोपालनगर भाग गया। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में नाकाबंदी करने के साथ-साथ गार्ड ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिस कर्मियों के निलंबन का प्रस्ताव थानेदार अनिलसिंह गौतम ने पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के पास भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी संकेत और उसके साथ...
चंद्रपुर-वर्धा. बुधवार से निरंतर बारिश शुरू होने से वर्धा और चंद्रपुर जिलो में कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। वरोरा तहसील स्थित चंदई, चारगांव यह दो बांध शत प्रतिशत भर गए है। जबकि कई बांधों का जलस्तर 75 फीसदी से ऊपर आ गया है।
कई नालों के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है जिससे अनेक गांवों से संपर्क टूटने के साथ ही राज्य परिवहन निगम की अनेक बसें प्रभावित होने की खबर है। जिले के कई हेक्टेयर...
रालेगण सिद्धी. गांधीवादी अन्ना हजारे के अनशन तोड़ने के बाद उनके गांव रालेगण सिद्धी में लोगों ने खूब जश्न मनाया। लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते दिखाई दिए। गांव के प्रत्येक घर में विजयी ध्वज अथवा ‘गुड़ी’ (मराठी लोगों द्वारा नववर्ष पर लगाया जाने वाला प्रतीक) लगाए गए थे।
बड़ी संख्या में ग्रामीण उस यादवबाबा मंदिर के बाहर एकत्रित थे जहां गांधीवादी रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे...
चंद्रपुर. कला, कलाकार और संवेदना का अपना एक रिश्ता है। किसी कलाकार की रचना मनुष्य को विविध भाव-भंगीमाओं में लाकर रखती है। वरोरा समिपस्थ आनंदवन में ऐसे ही एक विकलांग कलाकार ने राज्यपाल को न केवल रिझाया बल्की अपनी संघर्ष पूर्ण कला से राज्यपाल की आंखों को तक नम कर दिया।
रविवार को राज्यपाल के.शंकरनारायणन आनंदवन के दौरे पर थे। उस समय आनंदवन की एक विकलांग युवती ने हाथों के अभाव में...
रालेगण सिद्धी. जैसे ही अन्ना हजारे के रविवार को अनशन तोड़ने का समाचार उनके गांव रालेगण सिद्धी पहुंचा गांव वाले खुशी में झूम उठे।
अन्ना के एक साथी दत्ता अवारी ने कहा कि हम अन्ना की जीत का जश्न मना रहे हैं। हम जानते थे कि उन्होंने जो लक्ष्य तय किया है वह उसे हासिल करके ही रहेंगे।
पूरे दिन यहां चिंता का माहौल था और लोग टीवी सेट से चिपके हुए थे। क्षेत्र में पूरे दिन वर्षा हो रही थी।...
नासिक. नासिक महानगरपालिका ने 2015-16 में होने वाले ‘सिंहस्थ कुंभ मेले’ की तैयारी के लिए 945.88 रुपए की मांग योजना आयोग के समक्ष रखी है।
महाराष्ट्र के लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल (नासिक के प्रभारी मंत्री) की उपस्थिति में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सुरक्षा के इंतजामों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।
नासिक के मनपा आयुक्त भास्कर सानप का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान संतों और श्रद्धालुओं के...
मुंबई. वर्ष 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले के संबंध में गिरफ्तार नौ आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और पालीग्राफ टेस्ट गुजरात की फोरेंसिक प्रयोगशाला में शुरू हो गए हैं।
गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय में शुरू हुए ये टेस्ट संभवत: एक महीने में पूरे हो जाएंगे।
बचाव पक्ष के वकील खालिद आजमी ने कहा कि मोहम्मद अली और आसिफ खान का लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरे हो गए हैं और...
नासिक. नासिक में कुपोषण के कारण गत चार महीने में कम से कम 453 बच्चों की मौत हो गई। जिला परिषद महिला एवं बाल कल्याण समिति ने एक बैठक में यह जानकारी दी। समिति के अनुसार पूरे जिले में 15 हजार 491 बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं।
इनमें से पिछले चार महीने में कम से कम 453 की मौत हो गई। सबसे अधिक मामले मालेगांव और इगतापुरी इलाके के हैं। जानकारी के मुताबिक समूचे जिले में गत अप्रैल में 4996 बच्चे पैदा हुए...