भोपाल। शहर के जाने-माने साहित्यकार भगवत रावत का शुक्रवार को सुबह देहावसान हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह नौ बजे उनके आराधना नगर स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा।
भोपाल। पेट्रोल की कीमतें बढऩे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पुतला दहन किया।बोर्ड ऑफिस चौराहा पर हुए इस प्रदर्शन में परिषद के विभाग संयोजक वैभव पंवार, कैरियर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप चौहान और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक राजपूत सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।