Bhopal

विज्ञापन
तक के समाचार
उज्जवल
बुधवार
430C/ 320C
उज्जवल
गुरूवार
420C/ 310C
उज्जवल
शुक्रवार
420C/ 310C

Best of City

गौहर महल

बड़े तालाब के किनारे निर्मित गौहर महल भोपाली संस्कृति का अनूठा प्रतीक है। इस तीन मंजिला भवन का निर्माण नवाब कुदसिया बेगम(सन् 1819-37) के शासनकाल में 1820 में कराया गया था। गौहर महल 4.65 एकड़ क्षेत्र में फैला है। कुदसिया बेगम का नाम गौहर भी था, इसलिए इसे गौहर महल के नाम से जाना जाता है। गौहर महल भोपाल रियासत का पहला महल है। इस महल की एक खासियत यह भी है कि इसकी सजावट भारतीय और इस्लामिक वास्तुकला को मिलाकर की गई है। गौहर महल में दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास हैं। महल के ऊपर के एक हिस्से में एक ऐसा कमरा है, जिससे पूरे शहर का नजारा दिखाता है। इसके दरवाजों पर कांच से नक़्काशी की गई है। गौहर महल की दीवारों पर लकड़ी के नक़्काशीदार स्तंभ और मेहराबें हैं। फिलहाल यहां नियमित मेलों का आयोजन होता है। यानी आप मेले का आनंद लेते हुए एक एतिहासिक विरासत से भी रूबरू हो सकते हैं।

Address: कमला पार्क के पास, वीआईपी रोड।

दोस्तों से शेयर करें

Email 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें

 
 

फोटो फीचर