Bhopal

विज्ञापन
तक के समाचार
उज्जवल
गुरूवार
430C/ 310C
उज्जवल
शुक्रवार
420C/ 310C
उज्जवल
शनिवार
410C/ 310C

Best of City

भोजपुर

भोजपुर स्थित शिवलिंग दुनिया के विशालतम् शिवलिंगों में शुमार है। भोजपुर को प्राचीन काल में उत्तर भारत का सोमनाथ भी कहा जाता था। इस शिवलिंग की स्थापना धार के प्रसिद्ध परमार राजा भोज (10-10 ईसवीं-1053 ईसवीं तक) ने कराई थी। इसी कारण से इसे भोजेश्वर मंदिर भी पुकारा जाता है। इस शिवलिंग की ऊंचाई करीब 22 फीट है। यह मंदिर अधूरा ही बन पाया। शायद यहां के ऊंचे और बड़े चबूतरे पर ही मंदिर के अन्य हिस्सों, मंडप, महामंडप तथा अंतराल बनाने की योजना थी। ऐसा मंदिर के निकट के पत्थरों पर बने मंदिर- योजना से संबद्ध नक्शों से पता चलता है। यहां मकर संक्रांति और महाशिवरात्रि पर साल में दो बार भव्य मेला आयोजित होता है। भोपाल से भोजपुर करीब 32 किलोमीटर दूर है। यहां जाने के लिए बस और निजी साधन उपलब्ध हैं।

Address: होशंगाबाद-मिसरोद रोड।

Phone: 0755-4027100

दोस्तों से शेयर करें

Email 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें

 
 

फोटो फीचर