भास्कर संवाददाता & छतरपुर
छतरपुर ब्लाक की 15 ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा अंतर्गत रोजगारमूलक कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष में अभी तक धनराशि की मांग नहीं करने को जिपं सीईओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इन पंचायत के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में छतरपुर जनपद पंचायत की 81 ग्राम पंचायतों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम सुरभि तिवारी, तहसीलदार विनोद सोनकिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भावना वालिंबे ने सीगोन, गहरवार, रामपुरढिला, पड़रिया, गंगायच, बगौता, बारी, निवारी आदि ग्राम...