अमेरिकी कांग्रेस ने ऑनलाइन पाइरेसी यानी नकल को रोकने के लिए लाए जाने वाले दो बिल प्रोटेक्ट आईपी एक्ट (पीपा) और स्टॉप ऑनलाइन पाइरेसी एक्ट (सोपा) को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस ने ये कदम गूगल और विकीपीडिया जैसी बड़ी ऑनलाइन कंपनियों के कड़े विरोध के बाद उठाया है। अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा ने घोषणा की है कि वो इस कानून पर मतदान फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।
अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में बहुमत के नेता हैरी रीड ने प्रोटेक्ट आईपी एक्ट (पीपा) पर होने वाला मतदान टाल दिया है। संसद के कानून मामलों की समिति के अध्यक्ष लामर स्मिथ ने कहा है कि समिति तब तक स्टॉप ऑनलाइन पाइरेसी एक्ट...