भोपाल. मध्य प्रदेश में चलने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अब बच्चों की वह पत्रिका पढ़ाई जा रही है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में पहले से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा है। बाल पत्रिका-देवपुत्र की हजारों कॉपियां राज्य के 83,400 प्राथमिक विद्यालयों में पहुंच चुकी है। इस पत्रिका का प्रकाशन इंदौर के सरस्वती बाल कल्याण न्यास ने किया है। 1.3 लाख सर्कुलेशन का दावा करने वाली इस मासिक पत्रिका पहले आरएसएस के प्रमुख रह चुके एम एस गोलवलकर पर विशेषांक छाप चुकी है। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण कुमार अस्थाना इस पत्रिका को प्रकाशित...