प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी शरण में जाना होगा। मोह, माया छोड़कर जो व्यक्ति भगवान की शरण में आता है भगवान उसका कल्याण कर देते हैं।
जवाहरनगर में रामकथा के समापन अवसर पर बुधवार को संत विष्णुदासजी महाराज ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने विभीषण प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा भाई जैसा मित्र यदि नहीं है, तो भाई जैसा दुश्मन भी नहीं है। विभीषण के सहयोग से ही रावण का नाश हो सका। विभीषण के रावण द्वारा अपमान के बाद प्रभु की शरण में आने, रामेश्वरम महादेव की स्थापना सहित विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। अंतिम दिन अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही।...
बागली थानांतर्गत ग्राम कमलापुर में सोमवार शाम अंडा गिरने की बात पर एक व्यक्ति ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमीन पिता रमजान शाह की कमलापुर के लोहारपुरा में अंडे की दुकान है। सोमवार शाम करीब सात बजे वहीं के रफीक पिता युसुफ के बेटे के हाथ से एक अंडा नीचे गिर गया। इस पर आरोपी अमीन चिल्लाने लगा। रफीक उसे समझाने गया तो आरोपी ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे...
राजानल, शिप्रा सहित नगर निगम के प्रमुख जल स्रोतों में उम्मीद से अधिक पानी होने की बातें तो खूब हुई लेकिन उस हिसाब से शहर में जल वितरण नहीं हो पाया। वर्तमान में शहर के कई वार्डों में पांच दिन तो कहीं तीन दिन के अंतराल में जल प्रदाय किया जा रहा है। पानी की समस्या गंभीर होने लगी है और पार्षद भी अब खुलकर जलसंकट बढऩे की बात कह रहे हैं। अभी यह हालत है तो गर्मी में जलापूर्ति कैसे की जाएगी,...
कमलापुर त्न जनभागीदारी के तहत बोहरा मसजिद तक सीमेंटीकृत सड़क का निर्माण किया जाएगा। बोहरा समाज के सदर अब्बास भाई ने बताया मार्ग 4 मीटर चौड़ा रहेगा। निर्माण कार्य में करीब 5 लाख रुपए खर्च होंगे। अली असगर बोहरा ने बताया 50 प्रतिशत राशि धर्मगुरु द्वारा दी गई है। शेष राशि विधायक चंपालाल देवड़ा, जिपं सदस्य रमेश पटेल के सहयोग से शासन से लेने के प्रयास किए जाएंगे। भाजपा नेता सुनील...
मानव जीवन का उद्धार करना है तो भगवान को अपना मान लो। अपना सर्वस्व उन पर न्योछावर कर दो। स्वयं को भगवान को समर्पित कर दोगे तभी कल्याण का मार्ग खुलेगा।
जवाहरनगर में चल रही रामकथा में संत विष्णुदासजी महाराज ने मंगलवार को यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा भगवान ने रामचरित मानस में कहा है कि जो जीव भक्ति करता है मैं उससे शीघ्र प्रसन्न हो जाता हूं लेकिन भक्ति आसानी से प्राप्त नहीं...
क्रिकेट स्पर्धा 11 से
टोंकखुर्द त्न नगर पंचायत द्वारा राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 11 फरवरी से शुरू होगी। नपं अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने बताया प्रथम पुरस्कार 11 हजार 111 व ट्रॉफी, दूसरा पुरस्कार पांच हजार ५५५ रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। हर मैच 12 ओवर का जबकि सेमीफाइनल व फाइनल 16-16 ओवर के होंगे। हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज व लगातार 4 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिए...
चिड़ावद-रतनखेड़ी-दौंता मार्ग खस्ताहाल
टोंककला त्न चिड़ावद से रतनखेड़ी-दौंता मार्ग बदहाल होने के कारण यात्रियों की फजीहत हो रही है। इस मार्ग से 10-15 गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। मार्ग बदहाल होने के कारण हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग के लिए 2008 में भूमिपूजन किया गया था, ठेकेदार ने पीली मिट्टी डाली लेकिन आगे काम नहीं हो पाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंतसिंह राजपूत,...
देवास त्न मंगलवार को केपी कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। कॉलेज गेट पर ताला लगा हुआ था। यहां आकर विद्यार्थी को पता चला की रविदास जयंती के चलते अवकाश है। विद्यार्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय से जारी टाइम टेबल के अनुसार मंगलवार को बी.ए. पंचम सेमस्टर का अर्थशास्त्र व बीएससी पंचम सेमेस्टर का फार्मा केमेस्ट्री का पर्चा होना था। उधर कॉलेज...
धर्मेन्द्र पिपलोदिया त्न देवास
तीन किसानों ने सैकड़ों किलोवाट से बिजली चोरी की। यह खुलासा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कागज झुलते रहे। लाइनमैन की सूचना को सम्मान नहीं मिला। अब जाकर मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है। विजिलेंस टीम द्वारा बनाए बिजली चोरी के प्रकरण में पैसे की वसूली भी विद्युत कंपनी नहीं कर सकी है।
वर्ष 2008 में सोनकच्छ क्षेत्र के भौंरासा...
महापुरुष का अवतरण लोक कल्याण के लिए होता है। इसी तरह स्वामी रामचरणजी महाराज का जन्म भी जन-जन के कल्याण के लिए ही हुआ था व जो इनकी वंदना करता है वह धन्य हो जाता है। दूसरों को सुधारने के बजाय व्यक्ति सुधर गया तो निश्चित ही समाज सुधर जाएगा।
यह विचार विजयवर्गीय धर्मशाला में विजयवर्गीय वैश्य समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरण जयंती महोत्सव पर संत रामनारायणजी महाराज ने व्यक्त...