इंदौर। सभी के चहेते क्रिकेटर युवराज सिंह की सेहत में जल्दी सुधार हो, इसके लिए शहर के उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि युवी तंदुरुस्त होकर एक बार फिर गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा करें। प्रशंसकों में किसी ने नारियल चढ़ाने की मन्नत मांगी है तो कोई मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना कर रहा है।...