Indore

विज्ञापन
तक के समाचार
उज्जवल
गुरूवार
400C/ 290C
उज्जवल
शुक्रवार
400C/ 280C
उज्जवल
शनिवार
390C/ 270C

Best of City

खजराना गणेश मंदिर

खजराना स्थित गणेश मंदिर काफी प्रचलित धार्मिक स्थल है। यहां दूर-दूर से अपनी आस्था के अनुसार लोग दर्शन करने आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। मां अहित्याबाई के शसनकाल में बना यह मंदिर गणोश भक्तों में काफी लोकप्रिय है। इंदौर में यह दूसरा गणेश मंदिर है जहां ऐसा माना जाता है कि अगर कोई भक्त मन्नत मांगे तो वह पूरी होती है। वैसे तो खजराना मंदिर में हर रोज पूजा आरती होती है लेकिन बुधवार के दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होकर गजानन का आर्शीवाद लेते हैं। मंदिर का परिसर काफी भव्य और मनोहारी है, परिसर में मुख्य मंदिर के अतिरिक्त अन्य 33 छोटे-बड़े मंदिर और है । मुख्य मंदिर में गणेशजी की प्राचीन मूर्ति है इसके साथ-साथ शिव और दुर्गा माँ की मूर्ति है। इन 33 मंदिरों में अनेक देवी देवताओ का निवास है। मंदिर परिसर में ही पीपल का एक प्राचीन वृक्ष है इसे भी मनोकामना पूर्ण करने वाला माना जाता है | नया वाहन, दुकान या मकान की खरीदी-बिक्री का सौदा हो, घर में विवाह, जन्मदिन कोई भी शुभ कार्य क्यों न हो, भक्त सबसे पहले यहाँ आकर सिंदूर का तिलक करना नहीं भूलते। शहर में होने वाले सभी धार्मिक व सांस्कृति आयोजनों का श्री गणोश खजराना गणोश को न्यौता दिए बिना अधूरा माना जाता है।

Address: खजराना गणेश मंदिर, खजराना ।

दोस्तों से शेयर करें

Email 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें

 
 

फोटो फीचर